फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   88 thousand withdrawn by changing the ATM card of two people

दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 88 हजार

Tue, 09 Nov 2021 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
88 thousand withdrawn by changing the ATM card of two people
दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 88 हजार
विज्ञापन

गोरखपुर। तमाम जागरूकता के बावजूद एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं। सोमवार को चौरीचौरा क्षेत्र में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 22 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा कूड़ाघाट निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर पिछले सप्ताह 66 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इस व्यक्ति ने अब जाकर केस दर्ज कराया है।
कैंट थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी कूड़ाघाट निवासी हरिनारायण 31 अक्तूबर को गुरुंग चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गए थे। पीछे खड़े व्यक्ति ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। वहां रुपया नहीं मिला तो वह बैंक शाखा जाकर काउंटर से आठ हजार रुपये भुगतान ले लिए। बाद में उनके मोबाइल पर मैसेज आया तब एटीएम कार्ड से रुपये निकालने की जानकारी हुई। जालसाज ने उनका कार्ड बदलकर 66446 रुपये निकाल लिए थे। मामला संज्ञान में आने पर सोमवार को एसपी सिटी सोनम कुमार ने जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी कमलेश निषाद का एटीएम कार्ड बदलकर 22 हजार रुपये निकाल लिया। कमलेश निषाद ने बताया कि वह अपने ससुर का एटीएम कार्ड लेकर चौरीचौरा रुपये निकालने आये थे। इस दौरान पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मदद के बहाने कार्ड बदल दिया। मोबाइल पर 22 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तब जाकर इसकी जानकारी हुई। कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed