{"_id":"60b0b03f8ebc3e556371999b","slug":"87-women-constables-training-completed-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासिंग आउट परेड: गोरखपुर में 87 महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा, अब संभालेंगी सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग आउट परेड: गोरखपुर में 87 महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा, अब संभालेंगी सुरक्षा की कमान
Fri, 28 May 2021 02:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 May 2021 02:26 PM IST
सार
गोरखपुर में आयोजित किया गया पासिंग आउट परेड कार्यक्रम, 87 रिक्रूट महिला आरक्षी का हुआ पासिंग आउट परेड
विज्ञापन
87 महिला आरक्षियों को शपथ दिलाई गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर पुलिस लाइंस में शुक्रवार को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 87 महिला रिक्रूट की पासिंग आउट परेड हुई। छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यह रिक्रूट पुलिस परिवार का हिस्सा बन गईं। ट्रेनिंग के लिए 89 महिला रिक्रूट आईं थीं। जिसमें दो ने त्याग पत्र दे दिए थे।
बाह्य परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली प्रियांशी देवी को सर्वोत्तम महिला आरक्षी का पुरस्कार मिला। परेड की सलामी लेते हुए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महिला रिक्रूट की पोस्टिंग गोरखपुर, गोंडा व अयोध्या जिले में होगी।
जानकारी के मुताबिक, सिपाही भर्ती-2018 में चयनित हुई 87 महिला रिक्रूट (29 गोरखपुर, 32 अयोध्या और 26 गोंडा) का आधारभूत प्रशिक्षण तीन नवंबर 2020 को गोरखपुर पुलिस लाइन में शुरू हुआ था। परेड शुरू होने से पहले एसपी लाइन आरएस गौतम ने एसएसपी को छह माह तक चले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आधारभूत प्रशिक्षण सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच टोलियां बनाई गई थी। बाह्य प्रशिक्षण के रूप में पांच-पांच आरटीआई व पीटीआई के अलावा चार उपनिरीक्षक लगाए गए थे। 87 महिला रिक्रूट ने छह माह में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया। मुख्य अतिथि एसएसपी दिनेश कुमार पी ने महिला रिक्रूट को शपथ दिलाते उनके कर्तव्य और दायित्व का बोध कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम चुनौती भरा है।