फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   800 marriages on Akshaya Tritiya

बाजार सजकर तैयार: अक्षय तृतीया पर होंगी 800 से अधिक शादियां, सराफा बाजार ने की खास तैयारी

Sun, 01 May 2022 01:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 May 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
800 marriages on Akshaya Tritiya
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

सुख-समृद्धि का प्रतीक अक्षय तृतीया तीन मई को पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। शहर में इस दिन 800 से अधिक शादियों के होने की संभावना है। इस दिन किया गया कोई भी कार्य फलदायी होता है। इसे अक्षय तीज या वैशाख तीज भी कहते हैं। इस अवसर पर आभूषणों की खरीद के लिए सराफा बाजार ने खास तैयारी की है।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर होने वाली शादियों के लिए शहर के बाजारों में अभी से खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। सराफा, कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल बाजार सहित अन्य बाजारों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। चूंकि, इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है ऐसे में उम्मीद है कि आम दिनों की अपेक्षा सराफा बाजार में 30 फीसदी तक बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन


अक्षय तृतीय पर आभूषणों की मांग बढ़ी
इस त्योहार को देखते हुए हमने डायमंड, गोल्ड और सिल्वर के आधुनिकतम डिजाइनों को लांच किया है, जिससे ग्राहकों की हर मांग पूरी की जा सके। अक्षय तृतीय पर ग्राहकों को जेवरों के प्रति अलग रुचि होती है। शादियों की तैयारी में भी पहले से ग्राहक आभूषण खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल सराफ, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलस
 
अक्षय तृतीय के दिन होंगी 800 से अधिक शादियां
शहर में छोटे बड़े कुल 470 मैरिज हाउस हैं। अक्षय तृतीय के दिन सभी बुक हैं। इसके अलावा लोग घरों, पार्कों, होटलों या अन्य जगहों से भी शादी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उम्मीद है कि लगभग 800 से एक हजार के बीच शादियां अक्षय तृतीया के दिन होंगी।- विनीत अग्रवाल, निदेशक शिप्रा लॉन, सचिव मैरिज हाउस एसोसिएशन

इलेक्ट्रानिक सामान की हो रही बिक्री

शादी का सीजन है। तीन वर्ष बाद कोरोना काल को भूल कर लोग शादियों की तैयारियों में जुटे हैं। वर-वधू पक्ष जमकर खरीदारी भी कर रहा। फ्रिज और एसी के साथ एलईडी टीवी की मांग अधिक है। डिमांड को देखते हुए अलग-अलग क्वालिटी के सामान मंगाए जा रहे हैं।- राहुल सिंह, निदेशक इलेक्ट्रो वर्ल्ड, विजय चौक


गाड़ियों की भी हो रही बिक्री

डीपी मोटर्स नितीन मातनहेलिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया, धनतेरस और दिवाली पर गाड़ियों की मांग बढ़ जाती है। इस बार भी अक्षय तृतीय के दिन बड़ी संख्या में गाड़ियां बुक हैं। इस दिन खरीदारी को ग्राहक बेहद शुभ मानते हैं। वैसे तो सभी दिन उनके लिए शुभ ही होता है। अक्षय तृतीया का महत्व अलग होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed