बजट 2023: नई रेल लाइन के लिए 792 करोड़, दोहरीकरण-तीसरी लाइन के लिए मिले 1532 करोड़
एनईआर के महाप्रबंधक ने बताया कि आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज के लिए 20 करोड़ तथा पडरौना-कुशीनगर वाया गोरखपुर नई रेल लाइन के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। वहीं खलीलाबाद-श्रावस्ती-बलरामपुर नई लाइन के लिए 390 और सहजनवा-दोहरीघाट नई लाइन के लिए 205 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट में अन्य जोन के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) में भी संसाधन और यात्री सुविधाओं पर ज्यादा जोर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों खंडों के समग्र विकास के लिए इस बार 6900 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 से 600 करोड़ रुपये अधिक है। पिछले वर्ष 6306 करोड़ रुपये मिले थे।
सबसे अधिक 1532 करोड़ रुपये का बजट रेल लाइन के दोहरीकरण और तीसरी लाइन बिछाने के लिए आवंटित किए गए हैं। ऐसे में गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर और भटनी-औंड़िहार दोहरीकरण तथा कुसम्ही-गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
इसी तरह रेलपथ नवीनीकरण के लिए 450 करोड़ रुपये और यात्री सुविधाओं के लिए 328 करोड़ और कर्मचारी कल्याण से संबंधित कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये मिले हैं। यात्री सुविधाओं के लिए पिछल साल की तुलना में इस बार कम बजट आवंटित हुआ है। पिछले साल यात्री सुविधाओं के लिए 500 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित हुआ था। इस बजट से स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में स्वचलित सीढ़ियां, लिफ्ट, अत्याधुनिक प्रतीक्षालय और खानपान यूनिट की सुविधाओं का विकास होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान इस साल आवंटित हुए बजट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पिछले साल के ज्यादातर लक्ष्य को पूरा किया जा चुका है। इस बार भी समय से परियोजनाओं को पूरा करना और यात्री सुरक्षा व सुविधा की दिशा में ज्यादा से ज्यादा कार्य करना प्राथमिकता है। इस दौरान सीपीआरओ पंकज सिंह समेत रेलवे के अन्य अनुभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आनंदनगर- घुघली, सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन को मिलेगी गति
केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर रेलवे के तहत पूर्वांचल के क्षेत्रों में नई रेल लाइन बिछाने और यात्री सुविधाओं पर भी बजट में खास ध्यान रखा है। यहां नई रेल परियोजनाओं के लिए 750 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है।
इससे बहुप्रतीक्षित सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन और आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज तथा खलीलाबाद-श्रावस्ती-बलरामपुर रेल लाइन के निर्माण में तेजी आएगी। इन रेल लाइनों के बनने से न केवल बड़ी आबादी का सफर आसान होगा बल्कि क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।
एनईआर के महाप्रबंधक ने बताया कि आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज के लिए 20 करोड़ तथा पडरौना-कुशीनगर वाया गोरखपुर नई रेल लाइन के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। वहीं खलीलाबाद-श्रावस्ती-बलरामपुर नई लाइन के लिए 390 और सहजनवा-दोहरीघाट नई लाइन के लिए 205 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। मऊ-ताड़ीघाट नई लाइन के लिए भी 150 करोड़ रुपये मिले हैं। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि इनमें से ज्यादातर रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम काफी पहले शुरू हो चुका है।