फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   78 cases came in Chaupal 36 disposed in Gorakhpur

अधिकारी आप के द्वार: चौपाल में आए 78 मामले, 36 का निस्तारण

Wed, 12 Jan 2022 07:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jan 2022 07:25 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में 46 जगहों पर पुलिस की चौपाल लगी थी। एसएसपी ने चौरीचौरा में सुनीं समस्याएं, कई मामलों में जांच का आदेश।

विज्ञापन
78 cases came in Chaupal 36 disposed in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

‘अधिकारी आप के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले में 46 जगहों पर पुलिस की चौपाल लगाई गई। इस दौरान 78 मामले सामने आए जिसमें से 36 का निस्तारण किया गया। कई मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। जमीन से जुड़े विवादों में जांच का आदेश दिया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद चौरीचौरा इलाके में चौपाल लगाए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके के जंगल महादेवा में एसएसपी ने जनता की समस्याओं को सुना गया। उनके सामने 20 प्रार्थना आए, जिसमें  दो प्रकरणों में मुकदमा दर्ज करने व दो मामलों में जांच का आदेश दिया गया। एसएसपी ने क्षेत्र से संबंधित बीपीओ (बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन


विभिन्न थानों पर चौकीदारों व पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने कार्यालय, मेस, बैरक, चुनाव कार्यालय, हेल्प डेस्क व रजिस्टरों का निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्वतंत्र, भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed