फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   75 more electric buses will soon run in Gorakhpur City

Good News: गोरक्षनगरी में जल्द दौड़ेंगी 75 और इलेक्ट्रिक बसें, पुराने रूट का होगा विस्तार

Tue, 12 Sep 2023 10:45 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Sep 2023 10:45 AM IST
सार

प्रबंधक इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रदीप कुमार गौड़ ने कहा कि गोरखपुर जिले 100 इलेक्ट्रिक बसें दिए जाने की घोषणा हुई है। बसें मिलने के बाद नए रूट पर बस चलाई जाएंगी। साथ ही पुराने रूटों का विस्तार किया जाएगा। वहीं जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, उसपर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
75 more electric buses will soon run in Gorakhpur City
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले को इस साल के अंत तक 75 इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। नई बसें मिलने के बाद जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 100 हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने के बाद नए रूट बनेंगे साथ ही कई का विस्तार होगा। पुरानी रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और ये बसें लाइफलाइन बन जाएंगी।

विज्ञापन


महानगर के नौ रूटों पर वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। आरामदायक होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोग इलेक्ट्रिक बसों से सफर कर रहे हैं। लेकिन बसों की संख्या कम होने के कारण लोगों को बस स्टॉप पर बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। शासन के निर्देश पर जल्द ही जिले को 75 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं।
विज्ञापन


शासन की घोषणा के बाद इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के जिम्मेदारों ने बसों के लिए नए रूट, पुराने रूट के विस्तार के साथ ही ज्यादा लोड वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसमें पांच नए रूट के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। बसें आने के बाद इन रूटों पर बसों को दौड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमरमणि-मधुमणि एम्स में जांच कराकर गए लखनऊ, पूर्व मंत्री को हायर सेंटर के लिए कर दिया था रेफर

महुआतर-उनवल रूट पर चलने लगी बसें: अबतक आठ रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा था। यात्रियों की संख्या को देखते हुए इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने महुआतर-उनवल वाया शास्त्री चाैक रूट पर इलेक्ट्रिक बस चलाने का निर्णय लिया। इसके बाद इस नए रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है।

Trending Videos

कोनी में बनेगा चार्जिंग स्टेशन

महेसरा स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में बसों को खड़ा करने की क्षमता कम है। बसें बढ़ने के बाद इन्हें खड़ा करने और इनके चार्जिंग की दिक्कतों को देखते हुए कोनी में आठ करोड़ रुपये से चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा भी सहजनवां, कौड़ीराम और भटहट में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है।

इसे भी पढ़ें: अधिकारियों-ग्रामीणों में नोकझोंक: कोनी में सीलिंग की जमीन से कब्जा हटाने पर किसान भड़के,मगर फोर्स से भिड़े नहीं

इन रूटों पर चलाए जाने की तैयारी
  • सुकरौली
  • कैंपियरगंज
  • बालापार
  • बड़हलगंज
  • चौरीचौरा

प्रबंधक इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रदीप कुमार गौड़ ने कहा कि गोरखपुर जिले 100 इलेक्ट्रिक बसें दिए जाने की घोषणा हुई है। बसें मिलने के बाद नए रूट पर बस चलाई जाएंगी। साथ ही पुराने रूटों का विस्तार किया जाएगा। वहीं जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, उसपर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed