{"_id":"626e357e31d54d6ed8127a95","slug":"75-amrit-sarovar-will-be-built-in-panchayats-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन महीने में पंचायतों में बनाए जाएंगे 75 अमृत सरोवर, एक एकड़ होगा न्यूनतम रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तीन महीने में पंचायतों में बनाए जाएंगे 75 अमृत सरोवर, एक एकड़ होगा न्यूनतम रकबा
Sun, 01 May 2022 12:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 01 May 2022 12:53 PM IST
सार
पांच सरोवर जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों को तीन-तीन बनाने का लक्ष्य, 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य, एक एकड़ होगा न्यूनतम रकबा।
विज्ञापन
सरोवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को यादगार बनाने के लिए गोरखपुर में 75 अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। अमृत सरोवरों का निर्माण, ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के केंद्रीय वित्त टाइड और अनटाइड, राज्य वित्त आयोग एवं मनरेगा योजना में मिलने वाली धनराशि से किया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक तालाब का न्यूनतम क्षेत्रफल एक एकड़ होगा। प्रत्येक जिला पंचायत को कम से कम पांच और क्षेत्र पंचायत को तीन अमृत सरोवर का निर्माण कराना होगा। इन सरोवर में साल भर जल की उपलब्धता बनी रहे, इसके इंतजाम भी किए जाएंगे। सरोवर के तट पर नीम, पीपल, कटहल, जामुन, बरगद, सहजन, पाकड़ और महुआ जैसे छायादार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
शासन ने इन सरोवर का निर्माण हर हाल में 15 अगस्त तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। डीएम ने अमृत सरोवरों के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ नागरिक अमृत सरोवर का भूमि पूजन करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के गांव को सरोवर चयन में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन