फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   68 players bid for UP Football League

Gorakhpur News: उप्र फुटबॉल लीग के लिए 68 खिलाड़ियों की लगी बोली

Tue, 06 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 06 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
68 players bid for UP Football League
- 12 से 15 जून के बीच क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा उप्र फुटबॉल प्रीमियर लीग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पार्वती वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 12 से 15 जून तक क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश फुटबाॅल प्रीमियर लीग के लिए चयनित 68 खिलाड़ियों की बोली लगी।
सोमवार को शहर विजय चौक स्थित एक होटल में आईपीएल की तर्ज पर चारों फ्रेंचाइजी दिनेश जायसवाल एलेवन हैदराबाद, ब्लू सफायर स्पोर्ट्स क्लब, डीपी मोटर्स गोरखपुर एलेवन और वैलेंटाइन फुटबाॅल क्लब ने बोली लगाकर 17-17 खिलाड़ियों की टीम तैयार की।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की अधिकतम बोली आठ हजार रुपये लगी। वहीं न्यूनतम 1100 रुपये की बोली लगी। प्रतियोगिता के नियमानुसार एक खिलाड़ी की फीस न्यूनतम एक हजार व अधिकतम बोली आठ हजार रुपये निर्धारित थी। सोसाइटी के सचिव महेंद्र गुप्ता ने बताया कि नीलामी के दौरान सबसे अधिक 15 खिलाड़ियों की आठ-आठ हजार की बोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों टीमों का प्रशिक्षण शिविर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन पर नौ जून से 11 जून तक होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, ईश्वर चंद्र जायसवाल, नितिन मातनहेलिया, रीना जायसवाल, ध्रुव गुप्ता, अविनाश गुप्ता, डाॅ. आमिल हयात खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed