{"_id":"628f5eac030c754dc5541939","slug":"65-women-79-men-to-go-on-mubarak-hajj-pilgrimage-after-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hajj: दो साल बाद मुबारक हज यात्रा पर जाएंगी 65 महिलाएं, 79 पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hajj: दो साल बाद मुबारक हज यात्रा पर जाएंगी 65 महिलाएं, 79 पुरुष
Thu, 26 May 2022 04:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 May 2022 04:34 PM IST
सार
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने जिला हज कमेटी के सदस्य हज प्रशिक्षक फरीदुद्दीन अहमद सिद्दीकी व मोहम्मद इरफानुल्लाह को निर्देशित किया है कि 31 मई तक हज प्रशिक्षण मुस्लिम मुसाफिर खाना, रेलवे स्टेशन रोड में करवाकर विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो सालों बाद इस बार जिले से 144 लोग पवित्र हज यात्रा पर जाएंगे। इसमें 65 महिलाएं और 79 पुरुष शामिल हैं। उप्र राज्य हज समिति ने अंतिम सूची जारी कर दी है। साथ ही निर्देश दिया है कि हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण 31 मई तक पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
इस बार साकेत नगर के 18 साल नौ माह के फैजल शाही को सबसे कम उम्र में हज करने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा तिवारीपुर के 24 वर्षीय मोहम्मद आकिल, शिवपुर साहबगंज की 25 वर्षीय आयशा खान, भटहट के 26 वर्षीय शमशेर अली भी हज यात्रा पर जाएंगे। वहीं, 64 साल छह माह के जमनहिया के अनवर अली और नकहा के शौकत को भी हज यात्रा जाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने जिला हज कमेटी के सदस्य हज प्रशिक्षक फरीदुद्दीन अहमद सिद्दीकी व मोहम्मद इरफानुल्लाह को निर्देशित किया है कि 31 मई तक हज प्रशिक्षण मुस्लिम मुसाफिर खाना, रेलवे स्टेशन रोड में करवाकर विभाग को सूचित करें। हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए सीएमओ से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन