फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   59 more villagers received rabies vaccinations, and a health department team will camp in the village.

Gorakhpur News: 59 और ग्रामीणों ने लगवाया रैबीज का टीका, गांव में कैंप करेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 17 Nov 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
59 more villagers received rabies vaccinations, and a health department team will camp in the village.

विज्ञापन
सिकरीगंज के रामडीह गांव में रैबीज से हो गई थी गाय की मौत, ग्रामीणों ने पीया था चरणामृत
संवाद न्यूज एजेंसी
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रामडीह गांव में रैबीज होने की आशंका के चलते ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। गांव कुत्ते के काटने के बाद एक गाय की मौत हो गई थी। जिन लोगों ने गाय के दूध से बने प्रसाद का सेवन किया है, उन्हें रैबीज होने का डर सता रहा है। रविवार को 59 और लोगों ने रैबीज का टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों की संख्या अब 129 हो गई है। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा की टीम गांव में कैंप कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
रामडीह गांव में दो माह पूर्व कुत्ते के काटने से शनिवार रात गाय की मौत हो गई। शुक्रवार को गाय की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां रैबीज होने की आशंका जताई गई थी। बताया जा रहा है कि इसी गाय के दूध का चरणामृत बीते दिनों शिवचर्चा और भागवत कथा में करीब 150 लोगों को बतौर प्रसाद दिया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, रैबीज की आशंका में लोगों की नींद उड़ी हुई है। पूरा गांव दहशत में है। रविवार को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पर 59 लोगों ने रैबीज का टीका लगवाया। अब तक लगभग 129 लोगों ने रैबीज का टीका लगवाया है। जिन लोगों ने गाय के दूध का सेवन किया है, वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरुवा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को गांव में कैंप लगाकर गाय के दूध का सेवन करने वाले लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। उनके मन से डर को भी निकाला जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शहनवाज ने बताया कि लोगों को रैबीज का तीन डोज लगवाना जरूरी है।
------
बोले ग्रामीण

गाय की बीमारी के लक्षण से लोग चिंतित हैं। गाय कुत्ते की तरह आवाज निकाल रही थी। पानी को देख कर डर जाती थी। इधर, पशु चिकित्सक के गाय के रैबीज होने के लक्षण बताए जाने से लोग मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।

- अनिल कुमार गौंड, ग्राम प्रधान
-----
गाय में रैबीज होने की आशंका के बाद मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं। हालांकि, रैबीज का टीका लगवा लिया है। पूरा गांव डरा हुआ है। कई धार्मिक आयोजनों में लगभग पूरे गांव के लोगों ने गाय से बने चरणामृत का सेवन किया है।
आकाश कुमार
---

गाय की मौत के बाद चिंतित हूं। तनाव से गुजर रहा हूं। गांव के लोग चिकित्सीय सलाह की मांग कर रहे हैं। हालांकि, रैबीज का पहला डोज लगवा लिया है।
- सौरभ कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed