{"_id":"6a59196a1872fe6afe029601","slug":"53-vehicles-challaned-for-traffic-violations-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-161385-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यातायात नियम तोड़ने पर 53 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यातायात नियम तोड़ने पर 53 वाहनों का चालान
Thu, 16 Jul 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना को प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख चौराहों और बाजारों में नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 53 वाहनों का कुल 84,500 रुपये का चालान किया गया। पीए सिस्टम के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया।
प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने लोहरौली बॉर्डर (शिवनगर डिड़ई), बांसी कस्बा, पुलिस बूथ तिराहा, साड़ी तिराहा, सनई चौराहा और शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े अवैध पार्किंग वाले वाहनों, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के साथ अन्य नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई।