फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 Years Old CM Yogi Adityanath Asked for This Photo of You on Whatsapp Number News in Hindi

Birthday Special: 50 साल के हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, इसे खास बनाने के लिए मांगी जा रही आपकी फोटो

Sun, 05 Jun 2022 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jun 2022 11:02 AM IST
सार

हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनीता अग्रवाल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ संन्यास के पहले और ग्रहण करने के बाद भी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। यह संयोग है कि उनका जन्मदिन विश्व पर्यावरण दिवस को पड़ता है। यही, वजह है कि वे बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी गंभीर लगे हैं।

विज्ञापन
50 Years Old CM Yogi Adityanath Asked for This Photo of You on Whatsapp Number News in Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

5 जून 2022 को सीएम योगी आदित्यनाथ 50 साल के हो गए हैं। वह 05 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में जन्मे थे। उनके जन्मदिन पर गोरखपुर की हेरिटेज फाउंडेशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पसंद करने वाले नागरिकों से उनके जन्मदिन पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाने और उनका संरक्षण करने की पुरजोर अपील की है।  

विज्ञापन


हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनीता अग्रवाल, ट्रस्टी नरेंद्र मिश्र, अनिल मिश्र एवं मनीष चौबे ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सन्यास के पहले और ग्रहण करने के बाद भी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। यह संयोग है कि उनका जन्मदिन विश्व पर्यावरण दिवस को पड़ता है। यही, वजह है कि वे बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी गंभीर लगे हैं। इस बार भी वे राष्ट्रपति दौरा और राजकाज के कार्यक्रमों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
विज्ञापन


उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता है कि हम उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पौधरोपण करें। हेरिटेज फाउंडेशन ने इसी उद्देश्य से 5 जून से 15 जून तक एक सोशल कैम्पेन शुरू किया है। नागरिक पौधे लगाते अपनी तस्वीर संक्षिप्त परिचय और मोबाइल नम्बर के साथ हमें 7905231605 पर व्हाट्स एप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed