फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   48 establishments found operating contrary to approved map, notice issued

Gorakhpur News: स्वीकृत नक्शे के विपरीत संचालित मिले 48 प्रतिष्ठान, नोटिस

Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
48 establishments found operating contrary to approved map, notice issued
- अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक भवनों के मानचित्र और सुरक्षा मानकों की हुई जांच
विज्ञापन


- रामगढ़ताल स्थित वॉटर वेज रेस्टोरेंट में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत के बाद बनी है जांच टीम

- टीम ने शहर के 85 भवनों की जांच की

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर शहर में चल रहे अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंट सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और इमारतों की स्वीकृत मानचित्र के अधार पर जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को कुल 85 भवनों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें 48 भवनों में मानचित्र के अनुसार संचालन नहीं मिला। जीडीए ने सभी को नोटिस दिया है।
रामगढ़ताल क्षेत्र के वाटरवेज रेस्टोरेंट में रविवार को आग लगने और इसमें एक व्यक्ति की मौत के मामले का संज्ञान लेते हुए जीडीए ने जांच के लिए टीम गठित की है। यह टीम स्वीकृत मानचित्र के साथ ही सुरक्षा के उपाय और आग से बचाव के इंतजाम की भी जांच कर रही है। जीडीए वीसी ने बताया कि टीम ने बुधवार को होटल, रेस्टोरेंट और अस्पतालों की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर अलग-अलग नोटिस भी जारी किए। जोन-एक में टीम ने 25 भवनों की जांच की जिनमें 12 भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जोन-2 में 30 भवनों/प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 10 को नोटिस दिया गया। एक निर्माणाधीन भवन के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। जोन-3 में पांच भवनों की जांच की गई, जिनमें दो नोटिस दिया गया। जोन-4 में 25 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान 23 भवन स्वामियों एवं संचालकों को नोटिस दिया गया। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 85 भवनों की जांच में 48 के स्वामियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण, मानचित्र के अनुरूप उपयोग न होने, वाणिज्यिक गतिविधियों में अनियमितता और अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी जैसी कमियों पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। स्वीकृत मानचित्र से छेड़छाड़, अवैध निर्माण या नियम विरुद्ध उपयोग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed