कोरोना पर वार: 333 बूथों पर 41605 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका, 1478 ने लगवाई बूस्टर डोज
15 से 17 वर्ष के 5687 किशोरों को टीका लगाया गया। इसके बाद से टीकाकरण की संख्या 50 लाख के करीब पहुंच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को 333 बूथों पर 41605 लोगों ने टीका लगाया गया। इसमें 1478 ने बूस्टर डोज लगवाया। 15 से 17 वर्ष के 5687 किशोरों को टीका लगाया गया। इसके बाद से टीकाकरण की संख्या 50 लाख के करीब पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 30326 को पहली और 9801 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके बाद से जिले में कुल टीकाकरण की संख्या 49 लाख 77 हजार से अधिक पहुंच गई है। इसमें 30 लाख 50 हजार को पहली और 19 लाख 20 को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा 15 से 17 वर्ष के 98 हजार किशोरों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
स्कूलों में भी लगा किशोरों को कोरोनारोधी टीका
जेपी एजुकेशन एकेडमी, नथमलपुर में 15 से 17 वर्ष के 188 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। टीकाकरण कार्यक्रम अर्बन हेल्थ सेंटर की डॉ. नूतन तिवारी, विद्यालय के प्रधान निदेशक डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्रियमवदा श्रीवास्तव, जेसीआई गोरखपुर मिड टाउन की मिताली जालान, स्मृति जिंदल, अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, श्वेता पांडेय, नीरज पांडे, प्रदीप नायक, राजा विश्वकर्मा, आनंद वर्मा, तौफीक आलम और श्रद्धा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में भी 15 से 17 वर्ष के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया है।
शिविर लगवाने में सशस्त्र सीमा बल के आधार शिविर में सहायक कमांडेंट जसोबंता सेनापति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार के स्वास्थ्यकर्मी, विद्यालय के प्रबंधक राजू कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य ज्योत्सना रंजन की विशेष भूमिका रही। जयपाली देवी इंटर कॉलेज, दिव्य नगर खोराबार में विद्यालय के प्रबंधक जगदीश प्रसाद और प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में किशोरों को टीका लगाया गया।