{"_id":"65a8d19390503961700e97e7","slug":"400-couples-will-make-22nd-january-memorable-with-their-wedding-2024-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सबके राम: 22 जनवरी को शादी से यादगार बनाएंगे 400 जोड़े, कई लोगों ने बदलवाई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके राम: 22 जनवरी को शादी से यादगार बनाएंगे 400 जोड़े, कई लोगों ने बदलवाई तारीख
Thu, 18 Jan 2024 12:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:51 PM IST
सार
ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि 22 जनवरी का दिन अत्यंत ही शुभ है। इसी कारण से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इसी दिन संपन्न हो रहा है। यह दिन विवाह के लिए भी काफी शुभ है। इस दिन होने वाले विवाह लंबे समय तक बने रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर में 400 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इसके लिए कई लोगों ने शादी की तारीख बदलवाई है।
विज्ञापन
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा है। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से यादगार बनाना चाहते हैं। जिन लोगों की शादी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन के आसपास की तारीख में थी, उन्होंने तारीख में बदलाव कराया है। लड़का-लड़की पक्ष की सहमति के बाद शादी को तारीख 22 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन
बशारतपुर के राकेश की शादी 21 जनवरी को तय थी। इस बीच प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी तय हुई तो राकेश के पिता ने सोचा कि क्यों ना बेटे की शादी 22 को कराई जाए। परिवार के सभी लोग इस पर राजी हुए और फिर उन्होंने लड़की पक्ष से बात की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: महिलाओं की खास इच्छा से डॉक्टर असमंजस में, बोलीं- ऑपरेशन ही सही...22 को हमारे घर आएं 'राम'
पहले तो मैरिज हाउस बुकिंग हो जाने का हवाला देकर लड़की पक्ष ने शादी की तारीख आगे बढ़ाने में असमर्थता जताई, लेकिन जब लड़की पक्ष ने मैरिज हाउस संचालक से बात की तो 22 को मैरिज हाउस खाली मिला। इसके बाद उन्होंने 21 की जगह 22 को मैरिज हाउस की बुकिंग कर ली।
ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि 22 जनवरी का दिन अत्यंत ही शुभ है। इसी कारण से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इसी दिन संपन्न हो रहा है। यह दिन विवाह के लिए भी काफी शुभ है। इस दिन होने वाले विवाह लंबे समय तक बने रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, भारत में रामराज्य आया अब तो पाकिस्तान भी घबराया
महामंत्री गोरखपुर मैरिज हाउस एसोसिएशन संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन को यादगार बनाने के लिए लोग आतुर दिख रहे हैं। मेरे मैरिज हाउस में भी एक शादी 19 जनवरी को थी, लेकिन लड़की वालों ने 19 की जगह बुकिंग बढ़वा कर 22 जनवरी करा ली है।