फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   400 additional buses will run for Ayodhya, Varanasi and Prayagraj.

Gorakhpur News: अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज के लिए चलेंगी 400 अतिरिक्त बसें

Mon, 24 Nov 2025 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
400 additional buses will run for Ayodhya, Varanasi and Prayagraj.
प्रयागराज में माघ मेले को लेकर परिवहन निगम ने की तैयारी
विज्ञापन


पहली जनवरी से चलनी शुरू हो जाएंगी बसें, एक महीने तक श्रद्धालु पवित्र नदियों में करेंगे स्नान-दान


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। माघ मेला तीन जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। इसको लेकर परिवहन निगम की ओर से प्रयागराज, वाराणसी व अयोध्या के लिए लगभग 400 अतिरिक्त बसें गोरखपुर क्षेत्र से चलाई जाएंगी। एक महीने तक श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान-दान करेंगे।

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में प्रयागराज के लिए लगभग 20 बसें चलाई जा रही हैं। अब कुल 350 बसें प्रयागराज के लिए चलेंगी। वहीं वाराणसी में स्नान के लिए 40 बसें चलेंगी। आवश्यकता पड़ने पर इस रूट पर और बसें बढ़ा दी जाएंगी। वहीं अयोध्या की सरयू नदी में स्नान के लिए 10 बसें चलेंगी।
विज्ञापन

इस रूट पर ज्यादातर बसें लखनऊ के लिए चलती हैं, अयोध्या तक जाने वाले यात्री इससे यात्रा करते हैं। माघ में इस रूट पर 10 और बसों को सिर्फ अयोध्या तक ही चलाया जाएगा। यह बस अयोध्या से श्रद्धालुओं को वापस भी लाएंगी। माघ माह में ये बसें लगातार चलेंगी। प्रयागराज रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें बढ़ाई जाएंगी। खास कर मौनी अमावस्या को लेकर प्रयागराज जाने वाली बसों की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वर्जनमाघ मेला प्रयागराज में एक महीना लगता है। साथ ही माघ में अन्य पवित्र नदियों में लोग स्नान करते हैं। इसको लेकर चार सौ बसों को चलवाया जाएगा। इसमें प्रयागराज के अलावा, वाराणसी व अयोध्या तक बसें चलेंगी। बसें जनवरी के पहले दिन से ही चलनी शुरू हो जाएंगी।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed