फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 lakhs cheated from 40 people in name of sending abroad

UP Crime: विदेश भेजने के नाम पर 40 लोगों से 40 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला मामला

Sat, 18 Jun 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के एचएन सिंह चौराहा स्थित पासपोर्ट ऑफिस के पास एक जालसाज ने 40 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये की जालसाजी की है। आरोपी रुपये लेकर फर्जी वीजा और फ्लाइट का टिकट देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
40 lakhs cheated from 40 people in name of sending abroad
शाहपुर थाने में जालसाजी की तहरीर देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के एचएन सिंह चौराहा स्थित पासपोर्ट ऑफिस के पास एक जालसाज ने 40 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये की जालसाजी की है। आरोपी रुपये लेकर फर्जी वीजा और फ्लाइट का टिकट देकर फरार हो गया। ठगी के शिकार पीड़ित शुक्रवार को दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे तो आरोपी का ऑफिस बंद मिला। ऑफिस पर हंगामा करने के बाद शाहपुर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पासपोर्ट ऑफिस के पास बालाजी ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर के नाम से ऑफिस खोले युवक पर जालसाजी का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि जालसाज ने कुवैत, सिंगापुर समेत कई खाड़ी देशों में विभिन्न पदों के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन निकाला। मोबाइल फोन पर विज्ञापन देखकर गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया के कृष्णदेव, सुनील साहनी, रामकुमार, गुड्डू, विंध्याचल पाल, छोटेलाल समेत 40 से अधिक लोगों ने संपर्क किया।
विज्ञापन


सभी लोगों को खाड़ी देशों में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाने के नाम पर मई में पासपोर्ट और 40-40 हजार रुपये जमा करा लिए गए। सभी को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बुधवार को ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया। आरोपी ने कहा कि आप लोगों का बृहस्पतिवार को विदेश के लिए फ्लाइट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी से 35-35 हजार रुपये फिर वसूले गए और पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट का टिकट दे दिया गया। एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने के बाद टिकट चेकिंग में सभी लोगों के टिकट फर्जी मिले। जिसके बाद परेशान बेरोजगार युवकों को जालसाजी की जानकारी हुई।

लोगों ने आरोपी के मोबाइल फोन पर संपर्क करना शुरू किया तो स्विच ऑफ बताने लगा, जिससे सभी की परेशान और बढ़ गई। किसी तरह ट्रेन से शुक्रवार को गोरखपुर आने पर आरोपी के ऑफिस पहुंचे। वहां ऑफिस में ताला बंद था। यहां काफी हंगामा करने के बाद लोगों ने शाहपुर थाने पर पहुंच कर जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है।


पीड़ितों का कहना कि आरोपी शकील अली और सरताज अली अलग-अलग नाम से कई आधार कार्ड रखे हैं। इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed