{"_id":"5e82cef88ebc3e78dc77765c","slug":"4-48-crore-sent-to-account-of-44793-construction-workers-of-gorakhpur-mandal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने एक क्लिक से इन्हें दी सौगात, खाते में भेजे दिए करोड़ों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने एक क्लिक से इन्हें दी सौगात, खाते में भेजे दिए करोड़ों रुपये
Tue, 31 Mar 2020 10:34 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में काम बंद हो जाने की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे निर्माण श्रमिकों के खातों में भी प्रदेश सरकार एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद भेज रही है। सोमवार तक मंडल के 44793 निर्माण श्रमिकों के खाते में 4.48 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई।
धनराशि उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की ओर से दी जा रही है। अब तक गोरखपुर में सर्वाधिक 22286, कुशीनगर में 5903, देवरिया में 5654, महराजगंज में 12950 श्रमिक लाभान्वित हो चुके हैं।
इन श्रमिकों में एक अप्रैल से 35 किलोग्राम राशन का निशुल्क वितरण भी कोटेदारों के जरिए कराया जाएगा। श्रम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर मंडल में 116968 श्रमिकों के पंजीकरण नवीनीकृत हैं। इनमें से 88611 के खातों का विवरण बोर्ड के पास उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन
वाट्सएप आदि के जरिए इन सभी श्रमिकों के पंजीकरण में जो कमियां हैं, उनका विवरण मंगाया जा रहा है। किसी का बैंक खाता नंबर गलत है तो किसी का आईएएफसी कोड। किसी का आधार कार्ड नंबर ही गायब है। ऐसे श्रमिक, जिनके मोबाइल फोन नंबर पंजीकरण में हैं, एसएमएस कर उनसे सारी जानकारी मांगी जा रही है।

जिलेवार इन वाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं सूचनाएं
- गोरखपुर: 9956522858, 9838447350, 9648769035, 8737823182
- देवरिया: 9506496911,9984581938
- कुशीनगर: 7054029235, 9415322990
- महराजगंज: 9161410779, 639376506
गोरखपुर के 4.40 लाख गरीबों को कल से मुफ्त राशन
गोरखपुर के 4.40 लाख अति गरीब व दिहाड़ी मजदूर परिवारों और पंजीकृत श्रमिकों को पहली अप्रैल से मुफ्त राशन मिलेगा। मुफ्त राशन पाने वालों में अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा व श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक और नगर निगम में दर्ज श्रमिक परिवारों को भी शामिल किया गया है।
डीएसओ ने आनंद सिंह ने बताया कि जिले में 1.26 लाख अंत्योदय कार्डधारक हैं। इसके अलावा 1.78 लाख मनरेगा कार्डधारक और 1.27 श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं। इसके अलावा नगर निगम में दर्ज करीब 7888 रेहड़ी-खोमचे वालों को भी मुफ्त राशन दिया जाएगा।