{"_id":"5f4bdbd88ebc3e876b0db474","slug":"37-corona-positive-found-gorakhpur-news-gkp363657578","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची सहित जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची सहित जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

आईएलआई और सारी के लक्षण वाले मरीजों को भेजा गया कैली स्थित एल-टू वार्ड
बिना लक्षण वाले पॉजिटिव मरीजों में अधिकतर को होम आइसोलेट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस की लोगों को गंभीर रूप से संक्रमित करने की क्षमता भले ही घटती जा रही है, लेकिन इसके शिकार होने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। जिले में रविवार को एक चार वर्षीय बच्ची सहित 37 लोग कोविड़-19 की चपेट में आए। इनमें से सात मरीज इंफ्लुएंजा लाइक इन्फेक्शन (आईएलआई) से भी पीड़ित हैं। इन्हें इलाज के लिए कैली बस्ती स्थित आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। लक्षण हीन कोरोना संक्रमित 17 लोगों को होम आइसोलेट कर सुबह शाम उनकी देखभाल की जा रही है। रविवार तक जिले में 2211 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 1737 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बीस लोगों की मौत हो गई। अभी 454 मरीज एक्टिव हैं।
रविवार को सर्वाधिक सात मरीज नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में कार्यरत दो स्वास्थ्यकर्मी इस वायरस की चपेट में आए तो पड़री गांव में भी दो लोग पॉजिटिव पाए गए। ब्लॉक के शिवपुरी कॉलोनी, भीमापार स्थित एक स्कूल का कर्मचारी अैर शिवाजी नगर में एक-एक मरीज पाया गया। सीचएसी लोटन में दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित पांच लोग पॉजिटिव मिले। अन्य पॉजिटिव में लोटन गांव, ब्रिजमनगंज और बघेली में एक-एक मरीज मिले। बढ़नी के खजुनिया शर्की गांव, बर्डपुर के भुजौली गांव में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले। डुमरियगंज के हल्लौर, असनहरी, डुमरियागंज कस्बा ओर असनाहरा गांव में एक एक केस पॉजिटिव मिला। संक्रमित होने वालों में एक चार वर्ष की बच्ची भी है। इटवा ब्लॉक के पहाड़पुर गांव, जोगिया ब्लॉक के बभनी बाजार, जोगिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक और करौंदा नानकार गांव, उसका बाजार ब्लॉक के सरौली और दांतरंगवा गांव में एक एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। खेसरहा ब्लॉक के करमा बाबू गांव में दो लोग इस बीमारी की चपेट में आए। भनवापुर के बिजौरा, खुनियांव के धनगढ़वा और मिठवल ब्लॉक के मिठवल बुजुर्ग गांव में एक एक मरीज पाया गया। इनके अलावा रैंडम जांच में लिए गए दो लोगों के नमूने भी पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में रविवार को कुल 1516 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से मात्र 37 ही पॉजिटिव पाए गए, सात आईएलआई से भी जूझ रहे हैं, इन्हें कैली अस्पताल स्थित एल टू वार्ड भेजा गया है जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।