फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ का कहर: गोरखपुर के 304 गांव बाढ़ से घिरे, 2.29 लाख की आबादी प्रभावित

Sat, 04 Sep 2021 09:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
flood of gorakhpur 304 villages surrounded by flood and population of 2.29 lakh affected
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 304 हो गई है। 2.29 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। जबकि 38690 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में है। अब तक सदर तहसील में सबसे ज्यादा 66 गांव और चौरीचौरा व खजनी में सबसे कम 29-29 गांव प्रभावित हैं। सहजनवां में 37, कैंपियरगंज में 51, बांसगांव में 33 और गोला में 59 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, मगर स्थिति खतरे से बाहर है। प्रशासन लगातार बंधों की निगरानी कर रहा है। जहां कहीं भी रिसाव हो रहा है तत्काल उसे सही कराया जा रहा है। जिले में 23 स्थानों पर बंधों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। गोरखपुर-वाराणसी समेत जिन मार्गों पर पानी आ गया है, एहतियातन वहां गाड़ियों का आवागमन बंद करा दिया गया है।
flood of gorakhpur 304 villages surrounded by flood and population of 2.29 lakh affected
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। सभी तहसीलों में कम्युनिटी किचन बनाने के निर्देश हैं, ताकि प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री व भोजन आसानी से पहुंच सके। एनडीआरएफ की दो और टीमें वाराणसी से गोरखपुर पहुंच गई हैं, जबकि अयोध्या से 20 बड़ी मोटर बोट आ गई हैं। सभी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिया गया है।
flood of gorakhpur 304 villages surrounded by flood and population of 2.29 lakh affected
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
प्रभावित इलाकों में 405 नावें लगाई गई हैं। 252 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं, जो निरंतर प्रभावित इलाकों और राहत केंद्रों में इलाज कर रही हैं। डीएम ने अपील की लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी दिक्कत हो तो बाढ़ राहत बचाव के लिए बने कंट्रोल रूम में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood of gorakhpur 304 villages surrounded by flood and population of 2.29 lakh affected
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
अब तक बाढ़ बचाव कार्यों के लिए 11.20 करोड़ मिले
आपदा विभाग के मुताबिक जिले को बाढ़ से बचाव कार्य के लिए 11.20 करोड़ रुपये मिले हैं। कटान से अब तक चार घर नदी में विलीन हो चुके हैं, जिन्हें राज्य आपदा मोचक निधि के अनुसार 95 हजार 100 रुपये की दर से तीन लाख 80 हजार 400 रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
flood of gorakhpur 304 villages surrounded by flood and population of 2.29 lakh affected
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
दिक्कत हो या कोई सूचना देनी हो तो मिलाएं फोन
बाढ़- 0551-2201796, 9450119142
स्वास्थ्य- 0551-2202205, 9450119127
पशुपालन- 0551-2204196
नगर निगम- 0551-2204196, 9450119104
बिजली निगम- 0551-2985901, 9450119071
जिलापूर्ति- 0551-2980096, 9450119074
पंचायतीराज- 0551-2985854, 9532824859
जलनिगम- 0551-2985913, 8765134842
पीडब्लूडी- 0551-2980093, 9532797104
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed