{"_id":"60e9e8138ebc3ebf5379234e","slug":"2960-matters-solved-in-lok-adalat-gorakhpur-news-gkp4013788109","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 2960 मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2960 मामले निस्तारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2960 मामले निस्तारित
चार करोड़ 37 लाख रुपये की हुई बैंक ऋण वसूूली
4215 हजार का दिलाया गया मोटर दुर्घटना प्रतिकर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 6662 मामले लगाए गए थे। उसमें से 2960 मामलों को निस्तारण किया। लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज महफूज अली ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों व प्रशासनिक विभागों में कुल 6662 मामले लगाए गए थे। इसमें से 2960 का निस्तारण हुआ। कुल 45 लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया। चार करोड़ 37 लाख हजार रुपये बैंक ऋण की वसूली हुई। 42 लाख 15 हजार रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। इसके साथ ही आठ लाख तीन हजार 800 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न बैंकों द्वारा शिविर लगाए गए, जिनमें 395 मामलों का निपटारा किया गया और चार करोड़ सैंतीस लाख सात हजार रुपये की बकाया ऋण वसूली की गई। दीवानी न्यायालय में 4556 मुकदमों में से 1217 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इनमें 45 लाख 595 रुपये का अर्थ दंड वसूल किया गया। इसके साथ ही विभिन्न न्यायालयों में लगाए गए वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान श्यामबिहारी शुक्ला, देवकीनंदन पटेल, संतोष यादव, बृजेश यादव, गोविंद, नागेंद्र यादव, कुंदन, दीपक, यशवंत कुमार, आर भवन चौधरी, पुनीत, रघुवर सिंह बिष्ट, कौशल, जयशंकर, राहुल, नीरज, बलदेव, हरिशंकर चौधरी, अरविंद, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।