गोरखपुर में एक डॉक्टर समेत मिले 295 कोरोना संक्रमित, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना के 295 नए मरीज मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। संक्रमितों में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा एक कार शोरूम, सिविल कोर्ट और डाकघर के कर्र्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 7303 हो गई है। इनमें 4475 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 2724 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 104 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों के संक्रमित मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन के अंदर तीन डॉक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। रविवार को एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा सिविल कोर्ट के पांच कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। रविवार को प्रधान डाकघर का एक और कर्मी संक्रमित पाया गया।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार और कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के एक बड़े कार शोरूम के चार कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 46 मरीज
शहर में रविवार को 160 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 46 मरीज गोरखनाथ क्षेत्र में मिले। इसके अलावा शाहपुर में 32, राजघाट आठ, तिवारीपुर दो, कैंट 31, कोतवाली 20, रामगढ़ताल इलाके में 13, चिलुआताल क्षेत्र में दो और गुलरिहा में छह मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 117 नए मरीज मिले हैं।
इनमें बांसगांव और बड़हलगंज में पांच-पांच, बेलघाट दो, भटहट 10, ब्रह्मपुर एक, कैंपियरगंज छह, चरगांवा 15, गगहा दो, जंगल कौड़िया सात, कौड़ीराम तीन, खजनी एक, खोराबार 35, पाली एक, पिपराइच और पिपरौली में सात-सात, सहजनवां दो और सरदारनगर में आठ मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 18 मरीज मिले हैं।
एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित
संक्रमण की चपेट में शहर के अब तक सैकड़ों परिवार आ चुके हैं। इसके बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। हड़हवा फाटक के श्यामनगर के रहने वाले एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बसंतपुर में एक ही परिवार के दो लोग, रजही में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं।
लखनऊ में महिला की मौत
सिविल कोर्ट कंटेनमेंट जोन घोषित
सिविल कोर्ट में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह से आम लोगों के लिए 25 अगस्त तक आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।