{"_id":"62bfdd501ac7512e6e5c9ac0","slug":"29-corona-infected-including-private-doctor-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में निजी डॉक्टर समेत मिले 29 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 117","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में निजी डॉक्टर समेत मिले 29 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 117
Sat, 02 Jul 2022 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:23 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,142 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जांच में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें तारामंडल इलाके के एक निजी डॉक्टर, दो किशोर और एक बच्ची शामिल है। राहत की बात यह है कि 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। अब तक किसी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में अलग-अलग इलाकों के 60 वर्ष से अधिक उम्र के 10 बुजुर्ग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 90 फीसदी बुजुर्गों ने कोविड का टीका लगवा लिया है। इनके अलावा संक्रमितों में पादरी बाजार का 15 वर्षीय किशोर, कैंपियरगंज की 16 वर्षीय किशोरी और राप्ती नगर की 12 साल की बच्ची भी शामिल है।
वहीं, पीएसी कैंप बिछिया का एक जवान, एम्स का एक छात्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच की एक महिला कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। तारामंडल और पार्क रोड के एक-एक परिवार में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,142 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।