फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2700 vehicles will be junk next week in Gorakhpur

गोरखपुर: अगले सप्ताह कबाड़ हो जाएंगे 2700 वाहन, इतनी होती है वाहनों की उम्र

Sat, 02 Oct 2021 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 11:33 AM IST
सार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि उम्र पूरी कर चुके वाहनों का पुन: पंजीयन कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
2700 vehicles will be junk next week in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले सप्ताह गोरखपुर जिले के 2700 वाहन कबाड़ हो जाएंगे। शासन के दिशा-निर्देश पर परिवहन विभाग ने उम्र पूरी कर चुके वाहनों का पंजीयन समाप्त कर निलंबित करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण में वर्ष 1970 से 1995 के पूर्व के पंजीकृत 27 सौ वाहन नवीनीकरण नहीं कराने वाले वाहनों को पंजीयन निरस्त किया जाएगा। विभाग ने ऐसे वाहन स्वामियों को नोटिस के बाद रिमाइंडर भी भेज दिया है। अगले सप्ताह से इन वाहनों के पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल ने बताया कि उम्र पूरी कर चुके वाहनों का पुन: पंजीयन कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। नोटिस भी जारी करने के बाद रिमाइंडर भी जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी वाहन स्वामी उदासीन बने हैं। अब हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वाहन स्वामी परिवहन विभाग से संपर्क कर वाहनों का निरीक्षण करा सकते हैं। फिट वाहनों के पंजीयन का नवीनीकरण हो सकता है।
विज्ञापन


इतनी होती है वाहनों की उम्र
श्याम लाल ने बताया कि दो पहिया, कार और स्कूल बस की आयु सीमा 15 वर्ष होती है। व्यावसायिक ट्रक और बसों की आयु 20 वर्ष होती है। उम्र पूरी होने के बाद वाहनों का दोबारा पंजीयन अनिवार्य होता है। जनपद में 117738 वाहनों का पंजीयन समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed