फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   26 villages of gorakhpur flood free due to decrease in water level

राहत की खबर: जलस्तर घटने से गोरखपुर के 26 गांव बाढ़ मुक्त, अभी भी तीन लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित

Mon, 13 Sep 2021 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 02:17 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में घटने लगा नदियों का जलस्तर, फिर भी तीन लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 28 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों का किया इलाज।

विज्ञापन
26 villages of gorakhpur flood free due to decrease in water level
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में नदियों का जलस्तर कम होने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के संख्या में कमी आने लगी है। रविवार को कैंपियरगंज तहसील के 26 गांवों से बाढ़ का पानी कम हुआ। हालांकि अब भी 339 गांवों के तीन लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

विज्ञापन


शनिवार को जहां जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की कुल संख्या 363 थी जो रविवार को घटकर 339 रह गई। रविवार को केवल चौरीचौरा के 24 गांव बाढ़ से मुक्त हुए। आपदा विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बाढ़ से 3.12 लाख की आबादी प्रभावित है। करीब 56240 हेक्टेअर क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में है।
विज्ञापन


अब सदर के 92, सहजनवां के 41, कैंपियरगंज के 26, चौरीचौरा के 30, खजनी के 28, बांसगांव के 47 और गोला के 75 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 28 हजार से भी ज्यादा लोगों का इलाज किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2.42 लाख क्लोरीन की गोलियां बांटीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गगगगदिक्कत हो या कोई सूचना देनी हो तो यहां मिलाएं फोन

  • बाढ़ - 0551-2201796, 9450119142
  • स्वास्थ्य - 0551-2202205, 9450119127
  • पशुपालन - 0551-2204196
  • नगर निगम - 0551-2204196, 9450119104
  • बिजली निगम - 0551-2985901, 9450119071
  • जिलापूर्ति - 0551-2980096, 9450119074
  • पंचायतीराज - 0551-2985854, 9532824859
  • जल निगम - 0551-2985913, 8765134842
  • पीडब्लूडी - 0551-2980093, 9532797104
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed