{"_id":"611195438ebc3e7b9f2e6834","slug":"25294-people-got-the-vaccine-administered-at-92-booths-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp4050319161","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 92 बूथों पर 25294 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 92 बूथों पर 25294 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह
Tue, 10 Aug 2021 09:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में वैक्सीन मिलने के बाद विभाग ने सोमवार को जिले भर में 92 बूथ बनाए थे। इनमें 87 बूथ सरकारी अस्पताल और सात बूथ निजी अस्पताल के भी शामिल रहे। इन बूथों पर 25294 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है।
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
इस बीच महिलाएं थक गई तो जमीन पर बैठ गईं। इसी तरह जिला अस्पताल के बगल में बने संक्रामक रोग अस्पताल के बूथों पर भी लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। यहां भी महिलाएं थकहार कर जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। इस तरह झरना टोला, मोहद्दीपुर, जाफरा बाजार, सिविल लाइन में भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे।
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। मंगलवार को भी बड़े स्तर पर बूथ बनाकर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : अमर उजाला।
गर्भवती और धात्री महिलाओं को लगेगा कोविड का टीका
कोविड टीकाकरण के बीच गर्भवती और धात्री महिलाओं (दूध पिलाने वाली माताएं) को कोविड का टीका लगाने की शुरुआत कर दी गई है। इन महिलाओं पर विभाग की विशेष निगाह है। इन्हें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले विभाग हर हाल में टीका लगवाना चाह रहा है। विभाग के मुताबिक जिले में डेढ़ लाख के आसपास गर्भवती और करीब एक लाख 35 हजार के आसपास धात्री महिलाएं हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
पांचवीं बार एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पांचवीं बार सोमवार को 24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। 28 जुलाई के बाद से ही कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59376 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58506 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 16 रह गए हैं।