फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   250 Daggamar buses of region will be contracted in Gorakhpur Roadways

Gorakhpur Roadways: परिक्षेत्र की 250 डग्गामार बसें होंगी अनुबंधित, परिवहन निगम ने शुरू की आवेदन की प्रक्रिया

Wed, 30 Nov 2022 12:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Nov 2022 12:04 PM IST
सार

डग्गामार बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने के लिए नई नीति में कई छूट दी जा रही है। इसके तहत उन डीजल बसों को संचालित करने की अनुमति दी जा रही है, जो पंजीयन तारीख से पांच वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
250 Daggamar buses of region will be contracted in Gorakhpur Roadways
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम के गोरखपुर परिक्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं (डग्गामार) बसें जल्द रोडवेज की अनुबंधित बसें कहलाएंगी। मुख्यालय ने परिक्षेत्र के अधिकारियों को 250 प्राइवेट बसों का रोडवेज के साथ अनुबंध कराकर उन्हें सड़क पर उतारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


महानगर के रेलवे बस स्टेशन, कचहरी बस स्टेशन, पैडलेगंज, नौसड़ सहित अन्य चौराहों से अवैध तरीके से प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। इससे परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। राहगीरों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर के बाद जो बसें मानक पर खरी होंगी, अनुबंध कर उन्हें रोडवेज के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच साल कम पुरानी प्राइवेट बसें होंगी अनुबंधित
डग्गामार बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने के लिए नई नीति में कई छूट दी जा रही है। इसके तहत उन डीजल बसों को संचालित करने की अनुमति दी जा रही है, जो पंजीयन तारीख से पांच वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं। वहीं, सीएनजी बस पंजीयन तारीख से आठ वर्ष की आयु पूरी होने तक अनुबंधित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्षेत्र में 250 प्राइवेट बसों का रोडवेज के साथ अनुबंध कराने के निर्देश मिले है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जो बसें मानक पर होंगी, उन्हें अनुबंधित कर रोडवेज के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। -पीके तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed