{"_id":"62bd2ed4cea2fe0dc4563216","slug":"24-infected-including-two-aiims-personnel-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में एम्स के दो कर्मियों समेत मिले 24 संक्रमित, सक्रिय केस हुए 114","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में एम्स के दो कर्मियों समेत मिले 24 संक्रमित, सक्रिय केस हुए 114
Thu, 30 Jun 2022 10:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:34 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,092 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,102 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर जिले में बुधवार को 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, 22 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। अब तक किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। संक्रमितों में एम्स के दो कर्मचारी, दो किशोर समेत आठ महिलाएं शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 114 हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बिछिया के एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं। इनकी उम्र 27 और 31 साल है। इनके अलावा जंगल चंवरी के 16 और चरगांवा के 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स के दो कर्मचारियों में एक 34 वर्षीय पुरुष और दूसरी 27 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,092 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,102 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
10,885 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 125 बूथ बनाए गए थे। इन पर 10,885 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।