{"_id":"5f64cd37c1f30b28a92430a4","slug":"221-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पांच कोरोना मरीजों की हुई मौत, 221 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पांच कोरोना मरीजों की हुई मौत, 221 नए पॉजिटिव मिले
Sat, 19 Sep 2020 09:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बीच पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को 221 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत, जीडीए कार्यालय, एसपी कार्यालय के कर्मी शामिल हैं। वहीं पांच कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13700 पहुंच गया है। इनमें 11885 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 165 की मौत हुई है। सक्रिय मामले 1619 हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में करीब एक सप्ताह बाद डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। एम्स में इलाज के लिए आने वाले छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा सदर तहसील के दो, जीडीए और एसपी कार्यालय के दो-दो, फर्टिलाइजर, रेलवे कॉलोनी, बिछिया कॉलोनी के कई लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई परिवार भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें रामदत्तपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, पिपराइच में एक ही परिवार के दो लोग, अमतौरा में एक ही परिवार के दो लोग, रावतपार गगहा में एक ही परिवार के तीन लोग, तारामंडल इंदिरा नगर में एक ही परिवार के चार लोग, बेतियाहाता में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 35 मरीज मिले
शहर की बात करें तो 134 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 35 मरीज कैंट थाना क्षेत्र के हैं। इनके अलावा गोरखनाथ 18, कोतवाली 15, रामगढ़ताल 23, गुलहरिया और राजघाट में चार-चार, चिलुआताल और तिवारीपुर में पांच-पांच मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 61 नए मरीज मिले हैं।
इनमें बांसगांव, भटहट, कौड़ीराम और उरुवा में एक-एक, बड़हलगंज, खजनी, पाली में दो-दो, कैंपियरगंज पांच, चरगांवा 15, गगहा तीन, पिपराइच सात, पिपरौली 11, सहजनवां पांच, बड़हलगंज दो, चरगांवा 17, खोराबार चार, पिपराइच सात, पिपरौली एक, सरदारनगर चार और गोला में एक मरीज मिले हैं। इनके अलावा नौ ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
पांच संक्रमितों की मौत
संक्रमितों के मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें दो गोरखपुर, दो कुशीनगर और एक देवरिया के रहने वाले हैं। जिले के सहजनवां क्षेत्र के तेनुआ की रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत बृहस्पतिवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है।
सहजनवां के ही पिपरौली निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी बृहस्पतिवार की रात बीआरडी में हुई है। देवरिया के देवघाट निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार को हुई है। कुशीनगर के बौलिया निवासी 40 वर्षीय युवक की मौत शुक्रवार को हुई है। पडरौना के रामलीला मैदान निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत बृहस्पतिवार की रात बीआरडी में इलाज के दौरान हुई है।
समाचार लिखे जाने तक गोरखपुर जिले में हुई मौत के आंकड़े पोर्टल पर अपलोड न होने की वजह से कुल मौत के आकड़ों में जोड़े नहीं गए हैं।