फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   200 year old idols were vandalized inside a temple in Gorakhpur, arrested

Gorakhpur News: मंदिर में दो सौ वर्ष पुरानी मूर्तियों को तोड़ा,आरोपी गिरफ्तार- मंदिर में बढ़ी चौकसी

Tue, 01 Oct 2024 11:22 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 11:22 AM IST
सार

जाफरा बाजार स्थित शीश महल की देखरेख मोहल्ले के अनिल गुप्ता, श्याम गुप्ता व प्रमोद गुप्ता करते हैं। मंदिर की भूमि पर कब्जे को लेकर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। शनिवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि शीश महल मंदिर में चोरी हो गई है। वारदात करने वाले ने कई मूर्तियों को तोड़ दिया है।

विज्ञापन
200 year old idols were vandalized inside a temple in Gorakhpur, arrested
खंडित मूर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जाफरा बाजार में स्थित शीश महल मंदिर में शनिवार रात चोरी करने के बाद चोर ने कई मूर्तियों को तोड़ (खंडित कर) दिया। सभी मूर्तियां दो सौ वर्ष पुरानी बताई जा रही हैं। सभी मूर्तियों के पादुका, ठाकुर जी का सिंहासन, पीतल का घंटा व सभी बर्तन गायब है।

विज्ञापन


मंदिर की देख-रेख करने वाले परिवार ने दूसरे समुदाय पर कब्जा करने की नीयत से वारदात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। संदेह के आधार पर मंदिर के पास घूम रहे मोहम्मद अली नामक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। तिवारीपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। उसके साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जाफरा बाजार स्थित शीश महल की देखरेख मोहल्ले के अनिल गुप्ता, श्याम गुप्ता व प्रमोद गुप्ता करते हैं। मंदिर की भूमि पर कब्जे को लेकर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। शनिवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि शीश महल मंदिर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात करने वाले ने कई मूर्तियों को तोड़ दिया है। घटना की जानकारी होने पर सीओ कोतवाली ओंकार दत्त, प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर अर्चना सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन करने पर मंदिर की छत पर खंडित मूर्तियां मिलीं।

घटना की जानकारी होने पर पार्षद अभिषेक शर्मा के साथ स्थानीय लोग पहुंच गए। सभी ने मंदिर पर कब्जे की नीयत से वारदात करने का आरोप लगाया। अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इसी बीच उन्होंने गली में घूम रहे राजघाट के खोखर टोला निवासी मोहम्मद अली को पकड़ लिया। चोरी करने का आरोप लगा उसे पुलिस को सौंप दिया।


200 वर्ष पुरानी हैं 15 मूर्तियां
मंदिर की देखरेख करने वाले परिवार ने तहरीर में लिखा है कि मंदिर में 15 मूर्तियां थी, जो 200 वर्ष पुरानी हैं। चोरी करने वाले ने सभी मूर्तियों को खंडित कर दिया है। सभी मूर्तियों के पादुका, ठाकुर जी का सिंहासन, पीतल का घंटा व सभी बर्तन गायब है। मंदिर के गेट को अंदर से बंद करके वारदात को अंजाम दिया गया है। जमीन पर कब्जे का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने मंदिर का अस्तित्व मिटाने के लिए यह कृत्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed