{"_id":"5f01ef9e8ebc3e433a62cb42","slug":"20-corona-positive-patients-found-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में टीटीई की मां, एक साल का बेटा समेत 20 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में टीटीई की मां, एक साल का बेटा समेत 20 मिले कोरोना पॉजिटिव
Mon, 06 Jul 2020 10:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:59 AM IST
सार
- रेलवे के संक्त्रस्मित डॉक्टर की पत्नी भी संक्रमित निकली
- शहर में 10 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर से लेकर गांव तक में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर में 10 मरीज मिले हैं। जिले की बात करें तो कुल 20 मरीजों की पुष्टि हुई है। शहर में रेलवे के पांच मरीज हैं। इनमें संक्रमित टीटीई की मां और एक साल का मासूम बेटा है। रेलवे के संक्रमित डॉक्टर की पत्नी भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
इसके अलावा तिवारीपुर, शिवाजी नगर बड़गो रोड, राजघाट के महेवा चुंगी, गीता प्रेस रोड व फातिमा अस्पताल के एक-एक मरीज हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गोला के मोरीपुर गोला में दो, धरवहरा गोला, दूरभीत गोला, रानीडीह, बेलघाट के कुरी बाजार, खजनी के हरदीचक, पिपरौली के तेनुआ व सहजनवां के बेलवा में एक-एक मरीज मिले हैं। जिले में 141 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रेलवे के पूर्व संक्रमित टीटीई की 58 वर्षीय मां व एक वर्षीय बेटा तथा रेलवे अस्पताल के एक संक्त्रस्मित डॉक्टर की 30 वर्षीय पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह लोग कौवा बाग रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। खास बात यह है कि टीटीई के पत्नी की रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी। इसके अलावा 43, 45 वर्ष के दो लोग और संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, फातिमा अस्पताल की 23 वर्षीय स्टॉफ नर्स में पॉजिटिव मिली है। शहर के शिवाजी नगर बड़गो रोड निवासी 30 वर्षीय महिला, महेवा चुंगी की 16 वर्षीय युवती, गीताप्रेस रोड के 42 वर्षीय व्यक्ति व तिवारीपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बताया जाता है कि सभी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। ग्रामीण क्षेत्रों में गोला के मोरीपुर निवासी 28 व 30 वर्षीय युवक, चक महेशपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, धरवहरा निवासी 28 वर्षीय, दुरभीत गोला निवासी 30 वर्षीय युवक व 27 जून से मुंबई से लौटे रानीडीह निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। बेलघाट के कूरी बाजार निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, खजनी के हरदीचक निवासी 24 वर्षीय युवक, पिपरौली के तेनुआ निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग व सहजनवां के बेलवा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
बंगलुरु से मां के ब्रह्मभोज में शामिल होने आया युवक संक्रमित हुआ
गोरखपुर के गोला क्षेत्र के दुरुई गांव के 42 साल का युवक अपनी मां के ब्रह्मभोज में शामिल होने बंगलुरु से 20 जून को आया था। तबीयत खराब होने पर गोला में लगे कैम्प पर नमूना जांच के लिए दिया था। रविवार की शाम रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बताया जाता है कि उसकी माता के ब्रह्मभोज में 40 से 50 लोग शामिल हुए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। परिवार के 25 लोग अभी घर पर ही हैं। सभी लोगों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन करा दिया है।
पॉजिटिव मरीजों के इलाके हुए सील
शहर के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन इलाकों को सील करते हुए सैनिटाइज करा दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की होगी जांच
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्त्रस्मितों के पूरे परिवार की कोराना जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। बाहर से आने वाले एक-एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच होगी, लक्षण दिखने पर कोरोना जांच कराई जाएगी।
विभाग कर रहा है लापरवाही
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रेलवे कर्मचारी लगातार संक्त्रस्मित हो रहे हैं। रेलवे कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। लेकिन जिन कर्मियों की ड्यूटी बाहर लगाई गई है। जिनमें टीटीई, गार्ड, रेलवे ड्राइवर अन्य लोग शामिल हैं, इनके ड्यूटी से लौटने के बाद जांच नहीं कराई जा रही है। रेलवे कर्मी की मां और बेटा संक्रमित हुआ, लेकिन तीन बजे तक एंबुलेंस लेने नहीं आई। जबकि सुबह ही पॉजिटिव की जानकारी मिल गई थी। ऐसे में इसकी व्यवस्था बेहतर की जाए। साथ ही ड्यूटी से आने वाले कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाए।
महराजगंज में कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी, चार कर्मचारी सहित 10 लोग मिले पॉजिटिव
वहीं महराजगंज जिले में रविवार को कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी एवं चार कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब अधिकारी के कार्यालय एवं कर्मचारियों के पटल पर आने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 2 व 3 जुलाई को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 5 जुलाई को मिली, जिसमें कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी सहित10 नमूने पॉजिटिव मिले हैं।