फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2.5 lakh consumers do not have electricity meters at homes

निगम की लापरवाही: ढाई लाख उपभोक्ताओं को घरों पर बिजली मीटर नहीं, इनपर हो सकती है कार्रवाई

Sat, 07 Aug 2021 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Aug 2021 04:20 PM IST
सार

गोरखपुर जोन में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 20 लाख, एमडी ऑफिस ने अधिकारियों से जताई नाराजगी, भेजा आरोप पत्र।

विज्ञापन
2.5 lakh consumers do not have electricity meters at homes
बिजली मीटर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों के गांवों में लगभग 2.50 लाख उपभोक्ता के घर बिना मीटर के ही बिजली उपभोग की जा रही है। इसे लेकर एमडी पूर्वांचल ने मंडल के पांचों अभियंताओं से एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इन सभी कनेक्शनों पर 31 दिसंबर तक मीटर लगवाने का लक्ष्य था। इसमें देरी होने पर एमडी ने नाराजगी जाहिर कर आरोप पत्र भेज दिया।

विज्ञापन


दरअसल, गोरखपुर जोन के पांच वितरण मंडलों में करीब 20 लाख कनेक्शन है। निगम की तरफ से लगातार कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाने की मुहिम चलाई गई थी। इसके बाद भी लगभग 2.50 लाख कनेक्शनों पर अभीतक मीटर नहीं लग पाया है। पावर कारपोरेशन की तरफ से कोरोना काल में ही अभियंताओं को 31 दिसंबर तक हर हाल में इन कनेक्शनों पर मीटर लगवाने के लिए निर्देशित किया गया था। तय समय तक तय लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने एक निजी फर्म से 45 हजार व एक बार 36 हजार मीटर लगवाने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन इसके बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद पूर्वांचल वितरण निगम के एमडी डॉ. सरोज कुमार ने जोन के देवरिया मंडल, महराजंगज मंडल, कुशीनगर मंडल, गोरखपुर ग्रामीण मंडल प्रथम, गोरखपुर ग्रामीण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंताओं की लापरवाही मानते हुए सभी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सप्ताहभर के अंदर इन सभी अभियंताओं से सात बिंदुओं पर जवाब-तलब किया है। सभी अभियंता स्टोर से मीटर आवंटित होने का इंतजार कर रहे है। मुख्य अभियंता ने कहा कि अधीक्षण अभियंताओं ने अगर सभी कनेक्शनों पर मीटर लगवाने की जिम्मेदारी समय समय पर निगरानी कर की होती तो ऐसी नौबत आती ही नहीं।

जोन के इन वितरण मंडलों के है अनमिटर्ड उपभोक्ता
वितरण मंडलों अनमिटर्ड कनेक्शन
ग्रामीण वितरण मंडल प्रथम 34563
ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय 45859
देवरिया वितरण् मंडल 80009
कुशीनगर वितरण मंडल 44639
महराजगंज वितरण मंडल 51132

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed