फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2.28 lakh consumers of Gorakhpur city will get relief in fault and power cut

Gorakhpur: गोरखपुर शहर के 2.28 लाख उपभोक्ताओं को फाल्ट और कटौती में मिलेगी राहत, जानिए कैसे

Sat, 02 Dec 2023 02:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Dec 2023 02:28 PM IST
सार

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहरी मंडल में 19 फीडर पर रिंगमेन यूनिट बनाई जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर अगले सप्ताह से काम भी शुरू करवाने की योजना है।

विज्ञापन
2.28 lakh consumers of Gorakhpur city will get relief in fault and power cut
बिजली का बिल। (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में आने वाले दिनों में शहर के करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को कटौती मुक्त बिजली मिलेगी। बिजली वितरण सिस्टम को फाल्ट मुक्त बनाने के लिए शहरी वितरण मंडल को पहले चरण में 65 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

विज्ञापन


इस बजट से बिजली निगम विभिन्न बिजली घरों से निकलने वाले 19 फीडरों की लाइन को दुरुस्त करेगी। इसके तहत अलग-अलग बिजली घरों के इन फीडरों पर रिंगमेन यूनिट लगाई जाएगी। किसी तरह के फाल्ट या खराबी होने पर पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बंद नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत जिस फीडर में दिक्कत होगी तो सिर्फ उस इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा अन्य इलाकों में कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अलग-अलग बिजली घरों के इन फीडरों पर 65 करोड़ खर्च कर रिंगमेन यूनिट लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा जारी इस बजट से जर्जर तारों को बदलने के लिए 61 किमी एबीसी कंडक्टर भी लगाया जाएगा। वहीं, लगभग 300 नए बिजली खंभे भी लगाए जाएंगे। इससे शहर के 2.28 लाख उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलेगी।

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहरी मंडल में 19 फीडर पर रिंगमेन यूनिट बनाई जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर अगले सप्ताह से काम भी शुरू करवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed