{"_id":"61828dd716873241674384d0","slug":"1956-beneficiaries-got-rs-1-17-crore-for-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 1956 लाभार्थियों को शौचालय के लिए मिले 1.17 करोड़ रुपये, जारी की गई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 1956 लाभार्थियों को शौचालय के लिए मिले 1.17 करोड़ रुपये, जारी की गई धनराशि
Wed, 03 Nov 2021 06:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:55 PM IST
सार
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि जिले में 24258 शौचालयों का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 4917 शौचालय की प्रथम एवं द्वितीय किस्त की धनराशि रुपया 12000 की दर से निर्गत की जा चुकी है।
विज्ञापन
डीएम विजय किरण आनंद। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर डीएम विजय किरन आनंद ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना- फेज टू के तहत 1956 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 36 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय की प्रथम किस्त के तौर पर 6-6 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
बांसगांव ब्लॉक में 207, बेलघाट में 293, भरोहियां में 113, भटहट में 57 ,ब्रह्मपुर में 68, कैम्पियरगंज में 79, चरगांवा में 181, गोला में 82, जंगल कौड़िया में 55, कौड़ीराम में 92, खजनी में 157, खोराबार में 10, पाली में 235, पिपरौली में 102, सहजनवां में 5, सरदारनगर में 172, उरुवां में 48 लाभार्थियों को पहले किस्त की रकम दी गई है।
विज्ञापन
सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रतिदिन शौचालयों की फोटो भी ओडीएफ दस्ता एवं खंड प्रेरकों के माध्यम से भारत सरकार के वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि जिले में 24258 शौचालयों का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 4917 शौचालय की प्रथम एवं द्वितीय किस्त की धनराशि रुपया 12000 की दर से निर्गत की जा चुकी है।
विज्ञापन
15511 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के 9 करोड़ 30 लाख 66 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। यानी 4917लाभार्थियों को सम्मिलित करते हुए अब तक कुल 20428 शौचालयों के लिए पात्र लाभार्थियों के खातों में कुल 15 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। इनमें 8463 निर्मित शौचालयों का भारत सरकार की वेबसाइट पर जियो टैग भी कराया जा चुका है।
वहीं विभिन्न ब्लॉकों के 3830 लाभार्थियों के परिवारों का शौचालय निर्माण के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही इनके खातों में भी शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भेज दी जाएगी।