{"_id":"61901ab0c13f0508ab02d7cf","slug":"176-trains-of-ner-will-run-from-the-old-number-from-tomorrow-gorakhpur-city-news-gkp416246185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से पुराने नंबर से चलेंगी पूर्वोत्तर रेलवे की 176 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से पुराने नंबर से चलेंगी पूर्वोत्तर रेलवे की 176 ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से पुराने नंबर से चलेंगी एनईआर की 176 ट्रेनें
गोरखपुर। रेलवे ने कोरोना काल में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को दिए गए विशेष ट्रेन का दर्जा अब खत्म कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे में 15 नवंबर से 176 ट्रेनें अब पूर्व की तरह एक्सप्रेस, मेल व पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनों को पुराने नंबर से ही चलाया जाएगा।
मसलन, एक्सप्रेस ट्रेनों का पहला अंक शून्य की जगह एक हो जाएगा। इन ट्रेनों में किराया भी कोरोना काल के पहले वाला ही लगेगा। जिन ट्रेनों केेे नंबर में बदलाव हुआ है उनमें गोरखधाम, एलटीटी सुपरफास्ट, दादर, गोदान, गोरखपुर यशवंतपुर, गोरखपुर मैलानी, गोरखपुर आनंद विहार, गोरखपुर पुणे आदि ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों का समय, स्टॉपेज पूर्व की तरह ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल बोगी में पूर्व की तरह आरक्षित टिकट ही लगेगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। वेटिंग टिकट पर यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी।
यात्रियों की जेब कम ढीली होगी
स्पेशल की जगह पूर्व की तरह एक्सप्रेस व मेल के रूप में ट्रेनों के संचलन से यात्रियों की जेब कम ढीली होगी। अब न्यूनतम किराए का स्लैब नहीं देना होगा, वहीं किराया भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
किराए में छूट नहीं मिलेगी
सामान्य यात्री ट्रेन बहाल होने के बावजूद किराए में छूट नहीं मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों आदि को किराए में छूट नहीं मिल पाएगी। कोरोना के दौरान लागू नियम ही बहाल रहेंगे।