फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   176 trains of NER will run from old number from tomorrow

जरूरी खबर: कल से पुराने नंबर से चलेंगी एनईआर की 176 ट्रेनें, किराए में नहीं मिलेगी छूट

Sun, 14 Nov 2021 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 AM IST
सार

जिन ट्रेनों के नंबर में बदलाव हुआ है उनमें गोरखधाम, एलटीटी सुपरफास्ट, दादर, गोदान, गोरखपुर यशवंतपुर, गोरखपुर मैलानी, गोरखपुर आनंद विहार, गोरखपुर पुणे आदि ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों का समय, स्टॉपेज पूर्व की तरह ही रहेगा।

विज्ञापन
176 trains of NER will run from old number from tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे ने कोरोना काल में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को दिए गए विशेष ट्रेन का दर्जा अब खत्म कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे में 15 नवंबर से 176 ट्रेनें अब पूर्व की तरह एक्सप्रेस, मेल व पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनों को पुराने नंबर से ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मसलन, एक्सप्रेस ट्रेनों का पहला अंक शून्य की जगह एक हो जाएगा। इन ट्रेनों में किराया भी कोरोना काल के पहले वाला ही लगेगा। जिन ट्रेनों के नंबर में बदलाव हुआ है उनमें गोरखधाम, एलटीटी सुपरफास्ट, दादर, गोदान, गोरखपुर यशवंतपुर, गोरखपुर मैलानी, गोरखपुर आनंद विहार, गोरखपुर पुणे आदि ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों का समय, स्टॉपेज पूर्व की तरह ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल बोगी में पूर्व की तरह आरक्षित टिकट ही लगेगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। वेटिंग टिकट पर यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

 
यात्रियों की जेब कम ढीली होगी
स्पेशल की जगह पूर्व की तरह एक्सप्रेस व मेल के रूप में ट्रेनों के संचलन से यात्रियों की जेब कम ढीली होगी। अब न्यूनतम किराए का स्लैब नहीं देना होगा, वहीं किराया भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किराए में छूट नहीं मिलेगी
सामान्य यात्री ट्रेन बहाल होने के बावजूद किराए में छूट नहीं मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों आदि को किराए में छूट नहीं मिल पाएगी। कोरोना के दौरान लागू नियम ही बहाल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed