फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1756 patients arrived in Gorakhpur AIIMS for treatment

गोरखपुर: एम्स में 1756 मरीज पहुंचे इलाज के लिए, पांच मरीज किए गए भर्ती

Wed, 08 Dec 2021 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Dec 2021 07:54 PM IST
सार

लोकार्पण के बाद एम्स में बढ़ने लगी सुविधाएं, सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा भी जल्द ही मरीजों को मिलेगी।

विज्ञापन
1756 patients arrived in Gorakhpur AIIMS for treatment
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लोकार्पण के बाद सुविधाओं में इजाफा होने लगा है। बुधवार को एम्स की ओपीडी में 1756 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 762 पुरुष और 994 महिलाएं शामिल थीं। इनमें पांच मरीजों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ सुरेखा किशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री के लोकार्पण के बाद एम्स में सुविधाएं बढ़ने लगी हैं। स्तन कैंसर से पीड़ित एक मरीज एम्स में भर्ती है। दो से तीन दिनों के अंदर उसका ऑपरेशन किया जाना है। बताया कि इससे पूर्व आर्थो, गायनी, हार्निया जैसे छोटे ऑपरेशन किए जा रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए दो ऑपरेशन थियेटर (ओटी) बनाए गए थे। लेकिन, अब एम्स के पास 14 नए माड्यूलर ओटी बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें बड़े ऑपरेशन भी शुरू किए जाएंगे। बताया कि जल्द ही हृदय रोग विशेषज्ञ के ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ह्दय रोग विभाग की ओपीडी शुरू की जाएगी। रेडियोलाजिस्ट पर भी डॉक्टर मिल गए हैं। इसके बाद से सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रसाउंड जांच भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

13 को डिस्चार्ज किया, पांच मरीज किए गए भर्ती

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ शंशाक शेखर ने बताया कि बुधवार को पांच नए मरीज भर्ती किए गए। जबकि पहले से भर्ती 28 मरीजों में से 13 को डिस्चार्ज किया गया। इन मरीजों का छोटा ऑपरेशन एम्स में हुआ था। मौजूदा समय में एम्स में 20 मरीज भर्ती हैं। बताया कि 105 डॉक्टरों की वैकेंसी जल्द ही निकाली जाएगी। डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद 75 बेड का इमरजेंसी वार्ड शुरू किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed