फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   17 including Accounts Officer booked for fraud STF arrested five accused

देवरिया: लेखाधिकारी समेत 17 पर धोखाधड़ी का मुकदमा, एसटीएफ ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 05:03 PM IST
सार

एसटीएफ ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, शेष की तलाश

विज्ञापन
17 including Accounts Officer booked for fraud STF arrested five accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अनुदानित विद्यालयों में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति और वेतन भुगतान के आरोप में एसटीएफ गोरखपुर ने शुक्रवार की रात में 17 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी सहित कई स्कूल प्रबंधक भी शामिल हैं। एसटीएफ ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसटीएफ के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बीएसए आफिस और स्कूल प्रबंधकों की मिलीभगत से जिले के अनुदानित स्कूलों में फर्जी नियुक्तियां की गई हैं। इन पर पूर्व में कई बार सवाल उठ चुका है। इधर, शासन के कड़े रुख के बाद ऐसे स्कूलों में की गई नियुक्तियों की जांच की जा रही है। जांच में कई अनुदानित स्कूलों में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्तियों का मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने फर्जी अनुमोदन के आधार पर वेतन भुगतान कराया है। डिस्पैच रजिस्टर में भी हेराफेरी की गई है। इस मामले में एसटीएफ के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर वित्त व लेखाधिकारी जगदीश लाल श्रीवास्तव, दिलीप कुमार उपाध्याय, राघवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, विमल कुमार शुक्ला, ब्रजेश सिंह, अजीत उपाध्याय, राजकुमार मणि, ओमप्रकाश मिश्र, जनार्दन उपाध्याय, कुमारी अंजना, सुरेंद्र यादव, विनय कुमार, जगदीश यादव, कुमारी विमला यादव, नीतू रस्तोगी, श्वेता मिश्रा, रंजना कुमारी पर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही अजीत उपाध्याय निवासी मनिहारी कोतवाली सलेमपुर, राजकुमार मणि निवासी बौरडीह गौरी बाजार, संजय कुमार आर्य निवासी खामपार, ओमप्रकाश मिश्र निवासी अहिल्यापुर बुजुर्ग  सदर कोतवाली, मुन्ना यादव निवासी भटवलिया सदर कोतवाली को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed