फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 oxygen plants ready for corona patients

Gorakhpur News: कोरोना मरीजों के लिए 15 ऑक्सीजन प्लांट तैयार, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

Fri, 23 Dec 2022 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Dec 2022 12:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की पहल पर तीसरी लहर से पहले जिले के सात सीएचसी समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और बड़हलगंज होम्योपैथी कॉलेज, चौरीचौरा, हरनही, कैंपियरगंज सीएचसी, गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए।

विज्ञापन
15 oxygen plants ready for corona patients
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विदेशों में लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सात सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) समेत जिले के 13 स्थानों पर 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। इन प्लांटों का ट्रायल पिछले माह हुआ है। इनमें 15 प्लांट पूरी तरह से तैयार है। जबकि, दो प्लांट में ऑक्सीजन की शुद्धता अच्छी नहीं मिली है। इस पर सीएमओ ने संबंधित विभाग के इंजीनियर को पत्र भेजकर ठीक कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के बीच अप्रैल और मई माह में मरीजों की संख्या बढ़ने पर सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मच गया था। ऑक्सीजन के सिलिंडरों के लिए मरीज और उनके तीमारदार मनमानी रकम देने को तैयार थे। इसके बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे थे। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की जान तक चली गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पहल पर तीसरी लहर से पहले जिले के सात सीएचसी समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और बड़हलगंज होम्योपैथी कॉलेज, चौरीचौरा, हरनही, कैंपियरगंज सीएचसी, गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। इन प्लांटों को लगने के बाद मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हरनही और सहनजवां में नहीं मिली शुद्ध ऑक्सीजन

सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी 17 ऑक्सीजन प्लांटों की जांच पिछले महीने की गई है। इनमें हरनही और सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन की शुद्धता ठीक नहीं मिली है। मानक के अनुसार 93 से ऊपर ऑक्सीजन की शुद्धता होनी चाहिए। जबकि, इन दोनों केंद्रों पर 90.3 के आसपास ऑक्सीजन की शुद्धता मिली है।
 
स्थान क्षमता एलएमपी में (लीटर प्रति मिनट) बेड
बीआरडी मेडिकल कॉलेज  1000 1000
जिला अस्पताल 1960 305
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय 600 200
चौरीचौरा सीएचसी 500 50
100 बेड टीबी अस्पताल 400 100
कैंपियरगंज सीएचसी 300 60
हरनही सीएचसी  300 50
एम्स  400 100
होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज  300 100
सहजनवां सीएचसी 333 30
चरगांवा सीएचसी 250  30
पिपरौली सीएचसी 333 30
महिला अस्पताल  1000 200
बासगांव सीएचसी 166 30

सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने कहा कि 17 ऑक्सीजन प्लांट अस्पतालों में लगा दिए गए हैं। इनकी जांच की जा चुकी है। तीसरी लहर में प्लांट की जरूरत नहीं पड़ी थी। इस बार भी विभाग कोरोना से लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed