फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 July Last date for online application for admission in MMMUT

गोरखपुर: एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, 15 जुलाई है अंतिम दिन

Sat, 10 Jul 2021 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 05:58 PM IST
सार

बी फॉर्मा, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी एवं एमटेक छात्र कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
15 July Last date for online application for admission in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम वर्ष एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बी फॉर्मा, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी एवं एमटेक में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा यूपीसीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अब ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि छह थी। लेकिन कोविड के कारण अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई कर दी गई है। अभ्यर्थी 15 जुलाई से पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 15 जुलाई को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को 17 से 20 जुलाई के बीच अपने आवेदन में गलतियां ठीक करने का मौका मिलेगा। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से केवल पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार, 2021-22 सत्र के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस स्कोर की मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल, सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा एवं गेट स्कोर के आधार पर एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।


एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश में गेट स्कोर धारकों को वरीयता दी जाएगी और उनके प्रवेश के बाद शेष बची एमटेक की सीटों पर प्रवेश यूपीसीईटी की मेरिट के आधार पर ही किया जायेगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया की जेईई मेंस तथा यूपीसीईटीपरीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed