फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14754 people got corona vaccine in gorakhpur

कोरोना पर वार: 14754 लोगों को लगा कोरोना का टीका, दूसरी डोज लेने से कतरा रहे हैं लोग

Tue, 24 Aug 2021 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Aug 2021 10:42 AM IST
सार

11605 को पहली और 3149 को दूसरी डोज लगाई गई, एक लाख 20 हजार लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज।

विज्ञापन
14754 people got corona vaccine in gorakhpur
वैक्सीन के लिए लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पर्याप्त मात्रा में मिल रही वैक्सीन का असर ऐसा है कि हर दिन 10 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को इसके लिए 57 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 14754 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इनमें 11605 को पहली और 3149 को दूसरी डोज लगाई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को बूथों पर कम भीड़ रही। शहर के सभी बूथों पर सुबह ही टीका पहुंच गया था। ऐसे में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक रोग में बने बूथों पर थोड़ी कम भीड़ रही। हालांकि इसके बाद भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सुबह छह बजे ही बूथों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


एमआरआई बूथ पर तो विदेश जाने वाले लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा था। जबकि संक्रामक रोग अस्पताल में बने बूथ पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले

शासन की ओर से हर दिन वैक्सीन मिल भी रही है। ऐसे में बूथों की संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी। अपील की है कि लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए भी बूथों पर पहुंचे। ऐसे लोगों के लिए शनिवार को स्पेशल बूथ भी बनाए जा रहे हैं। बताया कि करीब एक लाख 20 हजार लोग ऐसे हैं, जो दूसरा डोज नहीं लगवा रहे हैं। जबकि इनके दूसरे डोज का समय पूरा हो चुका है।

कोरोना संक्रमण की जांच में सोमवार को दो लोग संक्रमित मिले हैं। दोनों ही ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। 28 जुलाई के बाद से पोर्टल पर मौत का आंकड़ा विभाग ने अपलोड नहीं किया है। न ही इस तिथि के बाद से किसी संक्रमित की मौत हुई है। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58522 ने कोरोना को मात दे दी है। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 13 से बढ़कर 15 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed