फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 Festivals will be celebrated in February in Gorakhpur

Mauni Amavasya 2024: फरवरी माह में 14 त्योहार, मौनी अमावस्या नौ को

Wed, 07 Feb 2024 01:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Feb 2024 01:31 PM IST
सार

ज्योर्तिविद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि फरवरी माघ और फाल्गुन का महीना कहा जाता है। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के साथ ही सूर्यदेव की उपासना का पर्व रथ सप्तमी भी इसी महीने मनेगा। फरवरी का सबसे बड़ा पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी है।

विज्ञापन
14 Festivals will be celebrated in February in Gorakhpur
Mauni Amavasya 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी माह में 14 त्योहार मनाए जाएंगे। मंगलवार को माह की पहली एकादशी मनाई गई। इसके अलावा मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी के साथ ही माघी पूर्णिमा समेत 13 अन्य त्योहार भी इस महीने मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अंतिम महीने फाल्गुन की शुरुआत भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में हो जाएगी।
विज्ञापन


ज्योर्तिविद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि फरवरी माघ और फाल्गुन का महीना कहा जाता है। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के साथ ही सूर्यदेव की उपासना का पर्व रथ सप्तमी भी इसी महीने मनेगा। फरवरी का सबसे बड़ा पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी है। मौनी अमावस्या पर स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या पर तिल का दान और पितरों के तर्पण का विधान है। वहीं बसंत पंचमी पर स्नान के साथ ही विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का विधान है।
विज्ञापन


फरवरी माह के त्योहार
  • सात फरवरी-प्रदोष व्रत
  • आठ फरवरी-माघ शिवरात्रि
  • नौ फरवरी- माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
  • 10 फरवरी-माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, माघ शुक्ल पक्ष शुभारंभ
  • 13 फरवरी-माघ विनायक चतुर्थी, कुंभ संक्रांति
  • 14 फरवरी-बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
  • 16 फरवरी- रथ सप्तमी
  • 17 फरवरी- गुप्त नवरात्रि दुर्गाष्टमी
  • 18 फरवरी- माघ गुप्त नवरात्रि
  • 20 फरवरी- जया एकादशी
  • 21 फरवरी- प्रदोष व्रत
  • 24 फरवरी- माघ पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा का स्नान-दान
  • 28 फरवरी- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed