फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 newly found infected including doctor of Gorakhpur BRD

Corona: गोरखपुर बीआरडी की डॉक्टर समेत 13 नए मिले संक्रमित, सक्रिय केस हुए 31

Sun, 19 Jun 2022 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jun 2022 12:42 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को रिपोर्ट भेजी गई है। संक्रमितों में छह शहरी और सात ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
13 newly found infected including doctor of Gorakhpur BRD
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को हुई नमूनों की जांच में 13 मरीज संक्रमित मिले हैं। तीन माह बाद इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को आगाह किया है। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर समेत कई युवतियां और युवक शामिल हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन माह बाद 31 पहुंच गई हैं। हालांकि, इनमें कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को रिपोर्ट भेजी गई है। संक्रमितों में छह शहरी और सात ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। शहरी क्षेत्रों में 26 साल की युवती सिविल लाइन, 22 साल का युवक मोहद्दीपुर, 40 साल की महिला खोराबार, 60 साल की बुजुर्ग महिला गुलरिहा की रहने वाली हैं। जबकि, ग्रामीण क्षेत्र में भटहट एक बुजुर्ग दपंती, गगहा की 35 साल की महिला, भटहट की 16 साल की किशोरी कोरोना संक्रमित मिली हैं। राहत की बात यह है कि किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन


आठ मौतों की संख्या पोर्टल पर कर दिया अपडेट
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर अचानक चार माह बाद मौतों की संख्या को बढ़ा दिया। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को लगा कि एक दिन में आठ मौतें हुई हैं। इस पर कर्मियों ने बताया कि यह मौतें दूसरी और तीसरी लहर के दौरान की हैं, जो किन्हीं कारणों से पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी थीं। शनिवार को इन्हें पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसकी वजह से यह संख्या 858 से बढ़कर 866 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6075 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 120 बूथ बनाए गए थे। इन पर 6075 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसके बाद से कुल टीकाकरण का आंकड़ा 77 लाख 23 हजार से अधिक पहुंच गया है। इनमें पहली डोज वालों की संख्या 39 लाख 98 हजार से अधिक और दूसरी डोज वालों की संख्या 36 लाख 41 हजार से अधिक पहुंच गई है। वहीं, प्रिकॉशन डोज वालों की संख्या 84 हजार से अधिक पहुंच गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है, लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed