फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather History of Gorakhpur 127 years later such rain in October

मौसम: 127 साल बाद हुई अक्तूबर में ऐसी बारिश, इससे पहले 1894 में बरसा था 218 मिलीमीटर पानी

Mon, 04 Oct 2021 01:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Oct 2021 01:56 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होकर शुक्रवार को दक्षिण बिहार के ऊपर पहुंच गया। इसके बाद आधी रात में यह गोरखपुर के ऊपर छा गया। इसकी वजह से गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों में बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather History of Gorakhpur 127 years later such rain in October
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-बस्ती मंडल में इस अक्तूबर के दो दिनों में जितनी बारिश हुई, उतनी पिछले 127 सालों में अक्तूबर के महीने में नहीं हुई थी। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह 8:30 बजे तक करीब 193 मिलीमीटर बारिश हुई, वहीं शनिवार शाम तक 217.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले इतनी बारिश 127 साल पहले दो अक्तूबर 1894 को हुई थी।
विज्ञापन


दरअसल बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होकर शुक्रवार को दक्षिण बिहार के ऊपर पहुंच गया। इसके बाद आधी रात में यह गोरखपुर के ऊपर छा गया। इसकी वजह से गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों में बारिश हुई। शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश गोरखपुर में 193 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं शाम तक 217.5 मिलीमीटर बारिश हो गई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इस साल अब तक गोरखपुर में सामान्य से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। जहां मानसून के दौरान गोरखपुर में औसत वर्षा 1216.5 मिलीमीटर होती है, वहीं शनिवार तक गोरखपुर में करीब 1454.5 मिलीमीटर बारिश हो गई। रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में अक्तूबर में हुई भारी बारिश
वर्ष         बारिश (मिमी)  तारीख
2018       97.0             15
2014       115.0            15
2005       112.0            21
2001       67.0             03
1996       51.0             04
1991       50.0             05

गोरखपुर-बस्ती मंडल में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश

जिला          बारिश (मिलीमीटर)
गोरखपुर       193.0
महराजगंज    33.2
देवरिया        75.5
कुशीनगर      66.0
बस्ती            6.7
संतकबीरनगर 29.5
सिद्धार्थनगर   14.7

मानसून की विदाई 10-12 अक्तूबर तक होगी
मानसून के कुछ ही दिन बचे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 से 12 अक्तूबर तक मानसून की विदाई की उम्मीद है। आंकड़ों के अनुुसार इस मानसून गोरखपुर में सामान्य से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में काफी जलभराव हो गया। अब बारिश से हो रही दुश्वारियों से राहत की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया अगले 10 दिनों में मानसून के चले जाने की उम्मीद है। 10 से 12 अक्तूबर तक मानसून की वापसी हो जाएगी। हालांकि अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed