फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 year old boy dies after falling into an open drain in Gorakhpur

Gorakhpur: खुले नाले में गिरने से साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक की मौत, निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप

Thu, 19 Feb 2026 09:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा (गोरखपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 09:40 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
12 year old boy dies after falling into an open drain in Gorakhpur
इसी खुले नाले में गिरने से हुई बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की खुले निर्माणाधीन नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने नाला निर्माण कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया का बेटा कन्हैया चौरसिया (12) बुधवार शाम करीब चार बजे साइकिल से वार्ड नंबर 5, मानबेला, राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में निर्माणाधीन नाला खुला पड़ा था। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाले में लगाई गई अतिरिक्त लोहे की छड़ें (सरिया) हटाई नहीं गई थीं और नाले का ढक्कन भी नहीं लगाया गया था। इसी दौरान कन्हैया साइकिल सहित खुले नाले में जा गिरा। गिरते समय नाले में खड़ी लोहे की सरिया उसके शरीर में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

पीड़ित पिता श्याम सुंदर चौरसिया ने चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर देकर संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जिसके बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed