UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में तीसरे दिन पार्षद पद के लिए 12 पर्चे दाखिल, मेयर के नामांकन का इंतजार
बृहस्पतिवार को पार्षद के लिए 272 तथा मेयर के लिए दो नामांकन पत्र लिए गए। इस तरह तीन दिनों में कुल मेयर के लिए 28 और पार्षद पद के लिए 1106 नामांकन पत्र लिए गए। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी नामांकन कार्य जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन नगर निगम के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए कुल 12 नामांकन हुए। वहीं मेयर पद के लिए बृहस्पतिवार को भी खाता नहीं खुल सका। पार्षद के लिए नामांकन करने वालों में वार्ड नंबर 79 से भाजपा नेता अजय राय का भी नाम शामिल है। उन्होंने पार्टी के कॉलम में भाजपा का नाम दर्ज किया है। इस बाबत पूछे जाने पर उनका कहना था कि शुभ मुहूर्त की वजह से उन्होंने पार्टी की तरफ से नाम घोषित होने के पहले ही पर्चा दाखिल कर दिया। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उनका नाम नहीं काटेगी।
पर्चा दाखिल करने वाले अन्य लोगों में वार्ड नंबर सात से पन्नेलाल, वार्ड 30 से प्रवीण कुमार सिंह, वार्ड 37 से मीना देवी, वार्ड 38 से छोटे लाल व सुख्खु, वार्ड 43 से किस्बर नसीम, वार्ड 54 से सोनू व कासिम, वार्ड 57 से गौरव शुक्ला, वार्ड 60 से कमल, वार्ड 75 से मनोरमा का नाम शामिल है। पार्षद के लिए बुधवार को भी एक नामांकन हुआ था। यानी तीन दिन में 13 लोग पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: सपा उम्मीदवार काजल निषाद बोलीं, नो इफ-नो बट, तगड़े में होगी लड़ाई
वहीं, बृहस्पतिवार को पार्षद के लिए 272 तथा मेयर के लिए दो नामांकन पत्र लिए गए। इस तरह तीन दिनों में कुल मेयर के लिए 28 और पार्षद पद के लिए 1106 नामांकन पत्र लिए गए। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी नामांकन कार्य जारी रहेगा। इसी तरह अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए दावेदारों को दिक्कत न हो इसलिए नगर निगम, नगर पंचायत और कलेक्ट्रेट समेत संबंधित विभाग भी खुले रहेंगे।
माना जा रहा है कि शनिवार तक सभी राजनीतिक दल, अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देंगे। ऐसे में आखिरी दो दिनों में सर्वाधिक नामांकन होने की उम्मीद है। नामांकन पत्र 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 18 को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच और 20 को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का दिन तय है।
यहां की गई है नामांकन की व्यवस्था
- नगर निगम (महापौर)-न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
- नगर निगम (पार्षद)- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के वाणिज्य एवं इंजीनियरिंग संकाय में स्थापित 13 अस्थायी नामांकन कक्षों में
- नगर पंचायत पिपराइच- तहसील सदर स्थित विभिन्न कक्षों में
- नगर पंचायत सहजनवां व घघसरा - तहसील सहजनवां स्थित विभिन्न कक्षों में
- नगर पंचायत बांसगांव- तहसील बांसगांव स्थित विभिन्न कक्षों में
- नगर पंचायत मुंडेरा बाजार- तहसील चौरीचौरा स्थित विभिन्न कक्षों में
- नगर पंचायत पीपीगंज व चौमुखा- तहसील कैंपियरगंज स्थित विभिन्न कक्षों में
- नगर पंचायत गोला बाजार, बड़हलगंज व उरुवां बाजार- तहसील गोला स्थित विभिन्न कक्षों में
- नगर पंचायत कस्बासंग्रामपुर उर्फ उनवल- तहसील खजनी स्थित विभिन्न कक्षों में
नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के लिए 73 नामांकन
नामांकन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कुल 73 लोगों ने पर्चे भरे। पिपराइच में अध्यक्ष के लिए एक, सदस्य के लिए आठ, गोला में अध्यक्ष के एक, सदस्य के तीन तो बड़हलगंज, उरुवां, बांसगांव और कस्बा संग्रामपुर में अध्यक्ष व सदस्य दोनों ही पदों के लिए कोई नामांकन नही हुआ। इसी तरह, मुंडेरा बाजार में अध्यक्ष के लिए एक भी नहीं और सदस्य के लिए चार, सहजनवां में अध्यख के एक और सदस्य के आठ, घघसरा बाजार में अध्यक्ष के लिए एक भी नहीं और सदस्य के लिए सात, पीपीगंज में अध्यक्ष के एक और सदस्य के सर्वाधिक 29, चौमुखा में अध्यक्ष के एक भी नहीं और सदस्य के 10 नामांकन हुए।