फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 new patients including teenagers in Gorakhpur

Corona Update: गोरखपुर में किशोर-किशोरी समेत 12 नए मरीज, सक्रिय रोगियों की संख्या हुई 119

Wed, 29 Jun 2022 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jun 2022 12:03 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि राहत की बात यह है कि सभी मरीजों के लक्षण सामान्य हैं, इसलिए किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी का घर पर उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
12 new patients including teenagers in Gorakhpur
कोरोना का टेस्ट करते। - फोटो : pti

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जांच में किशोर व किशोरी समेत 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब सक्रिय रोगियों की संख्या 119 हो गई है। वहीं, इस दौरान 11 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि राहत की बात यह है कि सभी मरीजों के लक्षण सामान्य हैं, इसलिए किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी का घर पर उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 67056 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66062 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

6471 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 130 बूथों पर 6471 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed