{"_id":"61deabb103ee7f5b001707c8","slug":"12-employees-of-sbi-main-branch-in-gorakhpur-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: गोरखपुर में एसबीआई मुख्य शाखा के 12 कर्मी संक्रमित, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: गोरखपुर में एसबीआई मुख्य शाखा के 12 कर्मी संक्रमित, कामकाज प्रभावित
Wed, 12 Jan 2022 03:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Jan 2022 03:51 PM IST
सार
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में 12 कर्मियों के एकसाथ कोरोना संक्रमित होने की सूचना से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के 12 कर्मचारी मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा महेवा चुंगी शाखा के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
इससे दोनों शाखाओं में हड़कंप मच गया। एक साथ इतने कर्मचारियों के संक्रमित हो जाने की वजह से दोनों बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से कामकाज सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में 12 कर्मियों के एकसाथ कोरोना संक्रमित होने की सूचना से हड़कंप मचा रहा। संक्रमित कर्मी घर चले गए। शाखा के एजीएम अखिलेश गुप्ता ने पूरे शाखा भवन को सैनिटाइज कराया। एसबीआई के डीजीएम संजीव कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर शाखा को बंदकर भवन को सैनिटाइज किया गया है। बुधवार को शाखा में सामान्य कामकाज होगा।
विज्ञापन
वहीं, नौसड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक महेवा चुंगी शाखा के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से कामकाज प्रभावित रहा। क्षेत्रीय प्रबंधक-1 संदीप पंवार ने बताया कि शाखा के तीन कर्मियों के एक साथ संक्रमित मिलने पर मंगलवार को कामकाज प्रभावित रहा। बुधवार से बैंकिंग संबंधी कामकाज सुचारु रूप से होगा।