{"_id":"61b05f5d4c332a7bf322500b","slug":"11-patients-admitted-after-inauguration-of-gorakhpur-aiims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एम्स: लोकार्पण के बाद भर्ती किए गए 11 मरीज, 200 बेड का रैन बसेरा भी हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एम्स: लोकार्पण के बाद भर्ती किए गए 11 मरीज, 200 बेड का रैन बसेरा भी हुआ शुरू
Wed, 08 Dec 2021 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:01 PM IST
सार
एम्स में जांच के दौरान एक महिला को स्तन कैंसर की पुष्टि हुई। दो से तीन दिनों में स्तन कैंसर का पहला ऑपरेशन यहां होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स में बनाया गया 200 बेड का रैन बसेरा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 750 बेड के अस्पताल का लोकार्पण मंगलवार को कर दिया है। लोकार्पण के पहले ही दिन कैंसर की एक मरीज को भर्ती किया गया। दो से तीन दिनों में मरीज के स्तन कैंसर का ऑपरेशन किया जाएगा। यह कैंसर का पहला बड़ा ऑपरेशन होगा। वहीं, 300 बेड पर मरीजों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। पहले दिन 11 मरीजों को भर्ती किया गया।
प्रधानमत्री द्वारा उद्घाटन के साथ ही एम्स में 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी), डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और मेमोग्रॉफी की शुरुआत हो गई है। इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) में मंगलवार को 11 मरीज भर्ती किए गए। 17 मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती हैं। इसके अलावा एम्स की ओपीडी में कुल 958 मरीज देखे गए। इनमें सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग के थे। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शंशाक शेखर ने बताया कि लोकार्पण के बाद सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, मेमोग्रॉफी की सुविधा शुरू कर दी गई है। मेमोग्रॉफी के तहत महिला मरीजों की स्तन कैंसर की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमत्री द्वारा उद्घाटन के साथ ही एम्स में 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी), डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और मेमोग्रॉफी की शुरुआत हो गई है। इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) में मंगलवार को 11 मरीज भर्ती किए गए। 17 मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती हैं। इसके अलावा एम्स की ओपीडी में कुल 958 मरीज देखे गए। इनमें सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग के थे। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शंशाक शेखर ने बताया कि लोकार्पण के बाद सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, मेमोग्रॉफी की सुविधा शुरू कर दी गई है। मेमोग्रॉफी के तहत महिला मरीजों की स्तन कैंसर की जांच की गई है।
विज्ञापन
200 बेड का रैन बसेरा भी हुआ शुरू
एम्स में 200 बेड का रैन बसेरा भी शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को एम्स में भर्ती हुए 11 मरीजों में से पांच मरीजों के परिजन रैन बसेरे में रुके हैं। रैन बसेरे में तीमारदार निशुल्क रह सकते हैं। परिजनों ने बताया कि रैन बसेरा बहुत अच्छा बना है। सुविधाएं बेहतर हैं।
विज्ञापन
अमृत फार्मेसी में 60 प्रतिशत छूट पर मिलेंगी दवाएं
एम्स में अमृत फार्मेसी के तहत मेडिकल स्टोर का एक काउंटर आयुष विंग ब्लॉक में खोला गया है। इसके तहत मरीजों को एम्स कैंपस के अंदर दवा लेने पर 60 प्रतिशत की छूट अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर दी जाएगी। इसकी शुरुआत अभी छोटे काउंटर से की गई है। जल्द ही तीन से चार अन्य काउंटर खोले जाएंगे।इन विभागों की ओपीडी चल रही
एम्स में इस वक्त सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग, श्वसन रोग, मनोरोग चिकित्सा, नाक, कान, गला रोग, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र एवं चिकित्सा, त्वचा रोग, दंत चिकित्सा, शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास, विकिरण चिकित्सा, सामुदायिक मेडिसिन एवं फैमिली मेडिसिन की ओपीडी चल रही है।सुपर स्पेशियलिटी सेवा हुई शुरू
डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि लोकार्पण के बाद एम्स में सुपर स्पेशियलिटी सेवा की शुरुआत कर दी गई है। कैंसर, मुंह व नाक के कैंसर, डायबिटिक क्लीनिक, गायनी कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसे विभागों की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में मरीज भी आने शुरू हो गए हैं। हालांकि इन विभागों में मंगलवार को इलाज के लिए कोई मरीज नहीं पहुंचे थे। डॉ. शशांक ने बताया कि दो से तीन दिनों में इन ओपीडी के लिए अलग-अलग तिथि और समय तय किया जाएगा।डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद शुरू होगी 75 बेड की इमरजेंसी सेवा
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि 127 डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है। इसमें से 15 डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। अन्य डॉक्टरों के ज्वाइन करने के बाद 75 बेड का इमरजेंसी वार्ड शुरू कर दिया जाएगा।लोकार्पण की वजह से ओपीडी में आए कम मरीज
एम्स के लोकार्पण की वजह से ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में मंगलवार को कम मरीज पहुंचे। 958 मरीज ही इलाज के लिए आए। अन्य दिनों में प्रतिदिन 1500 के आसपास मरीजों की संख्या रहती थी।एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स के 750 बेड का लोकार्पण कर दिया है। एम्स में कई नई स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार से ही हो गई है। लोकार्पण के पहले दिन 11 मरीजों को भर्ती किया गया है। स्तन कैंसर की पहली मरीज भी भर्ती की गई है। अन्य सेवाओं का भी विस्तार धीरे-धीरे हो जाएगा।