फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 arrested after Gang of mobile thieves busted

Gorakhpur News: मोबाइल चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2022 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jun 2022 12:39 PM IST
सार

मोबाइल चोरों के गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस टीम को लगाया गया था। सर्विलांस सेल की मदद से कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय व रेलवे चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने सरदार तिराहा के पास घेराबंदी कर ऑटो में सवार 11 संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

विज्ञापन
11 arrested after Gang of mobile thieves busted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में भीड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के 12 मोबाइल फोन और 72 ग्राम स्मैक भी बरामद किया है। आरोपियों को कैंट पुलिस ने सरदार तिराहा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं।  

विज्ञापन


पुलिस लाइंस में सोमवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि मोबाइल चोरों के गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस टीम को लगाया गया था। सर्विलांस सेल की मदद से कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय व रेलवे चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने सरदार तिराहा के पास घेराबंदी कर ऑटो में सवार 11 संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन व स्मैक बरामद हुआ।

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड, साहबगंज के तालझारी, मेहतो निवासी शेखर कुमार, मिथुन महतो, नया टोला महराजपुर निवासी गोपाल महतो, तीन पहाड़ थानाक्षेत्र के तीन पहाड़ बाबूपुर निवासी मंतोष सिंह, राहुल महतो, वाराणसी के दुर्गाकुंड निवासी विक्रम चौहान, बिहार के वैशाली जिला स्थित फत्तेहपुर, राघोपुर चांदपुरा निवासी धर्म कुमार राय और बस्ती जिले के पुरानी बस्ती, पठान टोला निवासी मनीष कसौधन के रूप में हुई। झारखंड के रहने वाले तीन अन्य आरोपित नाबालिग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed